हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इन बुजुर्गों को सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये; जानें कैसे उठाएं इस पेंशन योजना का लाभ

उत्तराखंड सरकार राज्य के बुजुर्गों को बुढ़ापे की लाठी का सहारा दे रही है। उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026 के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है।

विज्ञापन
उत्‍तराखंड की राज्‍य सरकार ने शुरू की नई पेंशन योजना

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के उन बुजुर्गों के लिए अपनी झोली खोल दी है, जिनके पास आय का कोई स्थाई साधन नहीं है। उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026 के जरिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य का कोई भी बुजुर्ग अपनी दवाइयों या छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहे। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देना है।

पेंशन का पूरा गणित: किसे और क्या मिलेगा?

इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को हर महीने 1500 रुुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में (DBT के जरिए) ट्रांसफर की जाती है। खास बात यह है कि अगर किसी परिवार में पति और पत्नी दोनों पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं, तो दोनों अलग-अलग आवेदन कर इस लाभ को पा सकते हैं।

सैलरी 20 लाख रुपये और टैक्स जीरो! न्यू टैक्स रिजीम में CA ने बताया टैक्स बचाने का फॉर्मूला

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?
आयु:
आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

आय सीमा: परिवार की मासिक आय 4000 से अधिक नहीं होनी चाहिए (यानी सालाना 48000 तक)।

विज्ञापन

निवासी: आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।

BPL श्रेणी: प्राथमिकता गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों को दी जाती है।

विज्ञापन

शर्त: आवेदक पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो।

8th Pay Commission: दिल्ली में आज से बैठकों का दौर, क्या बढ़ेगी आपकी सैलरी? जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज :
आवेदन करने से पहले ये दस्तावेज अपने पास तैयार रखें:

  • पहचान पत्र (जैसे बैंक पासबुक या अन्य सरकारी आईडी)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन की प्रक्रिया: अब घर बैठे करें अप्लाई
उत्तराखंड सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल और डिजिटल बना दिया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

विज्ञापन
  • सबसे पहले उत्तराखंड के आधिकारिक पेंशन पोर्टल ssp.uk.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर ‘New Online Application’ के विकल्प को चुनें।
  • फॉर्म खुलने पर ‘Old Age Pension’ (वृद्धावस्था पेंशन) को सेलेक्ट करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स को सावधानीपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा होने के बाद सरकार आपके दस्तावेजों की जांच करेगी। पात्रता सही पाए जाने पर आपकी पेंशन मंजूर कर दी जाएगी और राशि सीधे आपके खाते में आने लगेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola