Gautam Adani Net Worth: OCCRP की तरफ से अरबपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह के खिलाफ ‘स्टॉक हेरफेर’ के नए आरोपों के बाद शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अडानी विल्मर सहित अडानी समूह के शेयरों में 1-3% तक की गिरावट आई, जिससे भारतीय शेयर बाजार की स्थिति बिगड़ी। अडानी ग्रुप के खिलाफ नवीनतम रिपोर्ट में, संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (OCCRP) ने दावा किया कि गौतम अडानी के परिवार ने ‘अपारदर्शी’ मॉरीशस फंड के माध्यम से अपनी कंपनियों में लाखों डॉलर का निवेश किया।
वहीं, कंपनी ने OCCRP के ताजा दावों पर जवाब देते हुए सभी आरोपों को गलत बताया। साथ ही इसे हिंडनबर्ग की गलत रिपोर्ट को दोबारा हवा देने के लिए विदेशी मीडिया के एक वर्ग द्वारा वित्त पोषित एक और झूठी रिपोर्ट बताया। हालांकि, यहां मुख्य बात यह है कि इन सभी रिपोर्टों से अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है।
अडानी 22 वें नंबर पर पहुंचे
गौतम अडानी की नेटवर्थ में 18 हजार करोड़ से अधिक की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की मानें तो वह टॉप 20 से बाहर हो गए हैं। अब वे 22वें स्थान पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब वे दुनिया के सबसे मालदारों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद टॉप 20 से भी बाहर हो गए हों। अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ऐसा हो चुका है। अब जहां एक बार फिर उन्हें झटका लगा है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर उनकी संपत्ति 2.26 अरब डॉलर यानी 18,600 करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गई है। अब गौतम अडानी की संपत्ति कम होकर 61.8 अरब डॉलर रह गई है।
हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने दिया था बड़ा झटका
रिपोर्ट में समूह की कंपनियों में लेखांकन धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर का आरोप लगाया गया था। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद ही अडानी ग्रुप की हालत खस्ता होने लगी थी। अडानी की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद हालात सुधरे थे और अडानी फिर ऊपर की ओर बढ़े थे। हालांकि, अब एक और रिपोर्ट ने शेयरों सहित उनकी संपत्ति में गिरावट ला दी।
संबंधित खबरें
Vijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
2 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
3 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
11 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
16 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
17 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
18 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
19 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
19 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
22 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines