NTPC Green Energy IPO: इन दिनों एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के IPO को लेकर काफी चर्चा चल रही है, लेकिन हालिया ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP में आई गिरावट ने इन्वेस्टर्स के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि ये IPO 18 नवंबर को ओपन होने वाला है। इस IPO का प्रीमियम, जो पहले 30 रुपये पर था, आज यानी 12 नवंबर को घटकर अब सिर्फ 10 रुपये रह गया है। ऐसे में इन्वेस्टर्स इस IPO को लेकर डाउट में हैं कि कहीं उनका इन्वेस्टमेंट डूबने का खतरा तो नहीं है।
GMP में लगातार गिरावट
लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में NTPC Green Energy के IPO का GMP लगातार गिरा है। आज, मंगलवार को यह प्रीमियम केवल 10 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि यह एक दिन पहले 24 रुपये पर था और 9 नवंबर को यह 30 रुपये के लेवल पर बना हुआ था। इस गिरावट से संकेत मिल रहे हैं कि इन्वेस्टर्स के बीच इस IPO को लेकर शुरुआती जोश ठंडा पड़ रहा है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि GMP एक तरह का इनफॉर्मल मार्केट है, जो शेयर की संभावित डिमांड और प्रॉफिट को दिखाता है, ऐसे में इस गिरावट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
GMP में गिरावट की वजह?
बहुत से लोगों के मन में ये सवाल चल रहा है कि आखिर GMP में गिरावट की वजह क्या है? तो आपको बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान दिया है। अपने पहले भाषण के दौरान उन्होंने रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाते हुए इसे “एक छलावा” बताया था। वहीं, NTPC Green Energy का कारोबार भी ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी से कनेक्टेड है, इसलिए उनके इस बयान का असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें : DDA Flats: दिल्ली में सस्ते फ्लैट खरीदने का गोल्डन ऑफर, बुकिंग शुरू, देखें आवेदन का तरीका
IPO की डिटेल्स
NTPC Green Energy IPO का कुल अमाउंट 10,000 करोड़ रुपये है। यह एक बिलकुल फ्रेश इश्यू है, जिसका मतलब है कि इसमें केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे। हालांकि, IPO के प्राइस बैंड की घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी कैप प्राइस और लिस्टिंग प्राइस को लेकर जानकारी शेयर की जा सकती है।
इन्वेस्टर्स ये डेट न करें मिस
- IPO खुलने की डेट: 18 नवंबर 2024
- IPO बंद होने की डेट: 21 नवंबर 2024
- अलॉटमेंट की डेट: 22 नवंबर 2024
- रिफंड की संभावित डेट: 25 नवंबर 2024
- IPO लिस्टिंग की डेट: 26 नवंबर 2024
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 hr agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines