हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NSE-BSE Pre-Open Rules Changed: 7 सितंबर से बदले प्री-ओपन नियम, जानें ट्रेडर्स पर क्या होगा असर

NSE BSE New Pre-Open Rules: 7 सितंबर 2026 से शेयर बाजार के प्री-ओपन सेशन में बड़ा बदलाव. 9:05 बजे के बाद मार्केट ऑर्डर बैन. जानें नए टाइमिंग और रूल्स का ट्रेडर्स पर असर.

विज्ञापन
NSE-BSE Pre-Open Rules Changed: 7 सितंबर से शेयर बाजार के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपकी ट्रेडिंग पर क्या असर होगा (फोटो क्रेड‍िट -एआई)

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में एक्टिव रहते हैं और रोज सुबह बाजार खुलने का इंतजार करते हैं, तो 7 सितंबर 2026 से लागू हुए नए नियम आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने मिलकर प्री-ओपन सेशन (सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक) के नियमों को अपडेट कर दिया है.

इस बदलाव का सीधा मकसद बाजार में अनचाहे उतार-चढ़ाव (Volatility) को रोकना, कीमतों में पारदर्शिता लाना और आखिरी समय में होने वाली गड़बड़ियों या मैनिपुलेशन (Manipulation) पर लगाम लगाना है.

प्री-ओपन सेशन में क्या बदला?

मार्केट के शुरुआती 15 मिनट की प्रक्रिया को दो मुख्य टाइम-स्लॉट में बांटा गया है. सुबह 9:00 से 9:05 बजे तक (प्रथम 5 मिनट Window) में निवेशक अपने मार्केट ऑर्डर (मौजूदा भाव पर खरीद-बिक्री) और लिमिट ऑर्डर (अपनी मनपसंद तय कीमत पर खरीद-बिक्री) दोनों डाल सकते हैं. इस समय के दौरान ऑर्डर्स को एडिट या कैंसिल भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

26 साल के भारतीय युवक का कमाल! AI टूल बनाकर एक ही दिन में छाप दिए 77 करोड़ रुपये, जानें सिद्धार्थ सक्सेना की सक्सेस स्टोरी

दूसरा व‍िंडो सुबह 9:05 से 9:10 बजे तक होगा, ज‍िसमें अब सुबह 9:05 बजे के बाद कोई भी नया मार्केट ऑर्डर नहीं स्वीकार किया जाएगा. इस विंडो में केवल लिमिट ऑर्डर ही सबमिट, मॉडिफाई या कैंसिल किए जा सकेंगे. पहले यह समय 9:07 बजे तक था, जिसे अब बढ़ाकर 9:10 बजे तक कर दिया गया है.

विज्ञापन

जब सुबह शेयर का ओपनिंग प्राइस (Price Discovery) तय किया जाएगा, तब मार्केट ऑर्डर को लिमिट ऑर्डर के मुकाबले पहली प्राथमिकता (First Priority) दी जाएगी.

ट्रेडर्स और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 3 सबसे बड़ी बातें

विज्ञापन
  1. मार्केट ऑर्डर के लिए समय सीमा: अगर आप ओवरनाइट खबरों या ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड्स को देखकर ‘At-The-Market’ ऑर्डर लगाना चाहते हैं, तो 9:05 बजे से पहले-पहले ऑर्डर प्लेस कर दें. 9:05 के बाद सिर्फ लिमिट ऑर्डर ही चलेगा.
  2. हेराफेरी और फेक ऑर्डर पर लगाम: पहले कुछ बड़े ट्रेडर्स 9:07 बजे से ठीक पहले बड़े-बड़े फेक मार्केट ऑर्डर डालकर शेयर की कीमतों को गलत तरीके से प्रभावित करते थे और लास्ट सेकंड में ऑर्डर कैंसिल कर देते थे. अब 9:05 के बाद मार्केट ऑर्डर बंद होने से यह खेल खत्म हो जाएगा.
  3. प्राइस स्पाइक से बचाव: 9:05 से 9:10 के बीच सिर्फ लिमिट ऑर्डर रहने की वजह से मार्केट में लिक्विडिटी बनी रहेगी और 9:15 बजे अचानक किसी शेयर की कीमत अचानक बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे नहीं भागेगी.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी प्रकार के वित्तीय फैसले से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

Article.latest_stories

Sponsored Links by Taboola