Pension For Minors: सरकार कई ऐसी योजनाएं लाती है, जिसमें इन्वेस्ट करके आप अपने फ्यूचर को सिक्योर कर सकते हैं। ऐसे ही एक योजना ‘एनपीएस वात्सल्य’ स्कीम भी है, जिसके तहत सरकार ने नाबालिग बच्चों के लिए नई पेंशन योजना शुरू की है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2024 के केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की थी। इस योजना को देशभर में 75 जगहों पर शुरू किया गया है। अब तक 250 से ज्यादा PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) बच्चों को अलॉट किए जा चुके हैं।
क्या है NPS वात्सल्य स्कीम?
ये स्कीम माता-पिता को मौका देती है कि वे अपने बच्चे के भविष्य को सिक्योर करने के लिए बचत कर सकें। इस स्कीम में आप अपने बच्चे के नाम पर पेंशन अकाउंट खोल सकते हैं। एनपीएस वात्सल्य स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना आसान है और ये काफी फ्लेक्सिबल ऑप्शन देता है। इसमें स्कीम में आप सालाना 1,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप ऑनलाइन, बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं।
इस योजना को लॉन्च करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सभी नागरिकों के लिए एक लॉन्ग इन्वेस्टमेंट प्लान है। यह स्कीम न केवल कस्टमर्स के फ्यूचर को सिक्योर करेगी, बल्कि यह इक्विटी प्रिंसिपल पर भी आधारित है। इतनी ही नहीं, ये घर के बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को भी कवर देती है। वित्त मंत्री ने इस बार पर भी जोर दिया कि इस स्कीम से युवाओं में भी सेविंग्स की आदत विकसित होगी और कंपाउंड इंटरेस्ट के कारण वे अच्छा अमाउंट सेव कर सकेंगे।
NPS वात्सल्य का कैलकुलेशन
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे के पास उसकी रिटायरमेंट यानी 60 साल की उम्र तक 1 करोड़ रुपये हो जाए तो केवल 275 रुपये प्रति माह या 3,300 रुपये सालाना निवेश करके आप ये गोल पा सकते हैं। आइए इस कैलकुलेशन को मान लीजिए आप हर महीने 275 रुपये या सालाना 3,300 रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 साल तक 10% ब्याज दर के हिसाब से आपका कुल निवेश 1,98,000 रुपये होगा।
अब रिटर्न की बात करें तो अगर आप लगातार इसी अमाउंट के साथ निवेश करते हैं तो 10% के ब्याज दर से 60 साल बाद आपको कुल 98,17,198 रुपये का रिटर्न मिलेगा। यानी आपके पास कुल 1,00,15,198 रुपये का कोष होगा।
एनपीएस वात्सल्य की खासियत
बता दें कि कोई भी नाबालिग, जिसके पास पैन कार्ड और आधार कार्ड है और जिसकी आयु 18 वर्ष से कम है, इस योजना में उसके लिए निवेश किया जा सकता है। इसमें आप सालाना 1000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। माता-पिता/अभिभावक अपने बच्चों की ओर से इसमें निवेश कर सकते हैं।
18 वर्ष की आयु के बाद जरूरी केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करके नाबालिग का NPS अकाउंट स्टैंडर्ड अकाउंट में बदल जाएगा।
इतना ही नहीं शिक्षा, गंभीर बीमारी और विकलांगता के लिए 3 साल के लॉक-इन पीरियड के बाद अमाउंट का 25% तक निकाला जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Bank Holiday on Lohri 2025: 13 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? देखिए RBI की लिस्ट
संबंधित खबरें
अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
3 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
4 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
23 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines