School Holidays in November 2024: देश में दिवाली का त्योहार जा चुका है, इसके बाद अगर आप सोच रहे हैं कि स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां खत्म हो गई हैं तो आप गलत हैं। हालांकि कई जगह पर 4 नवंबर से स्कूल खुल रहे हैं, तो कई जगह पर अभी भी छुट्टियां रहेंगी। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी बीत चुका है। अब छठ पूजा का सबको इंतजार हैं। छठ के अलावा भी नवंबर में कई दिन छुट्टी रहने वाली है, यहां देखिए पूरी लिस्ट।
नवंबर में कौन से खास दिन छुट्टी?
छठ पूजा
गुरु नानक जयंती
कार्तिक पूर्णिमा
गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
ये भी पढ़ें: Diwali Holiday पर भी कन्फ्यूजन! दिवाली 31 अक्टूबर की तो सरकारी छुट्टी 1 नवंबर को क्यों?
किन तारीखों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
देशभर में नवंबर के महीने छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टियां पड़ेंगी। सबसे पहले छुट्टी छठ पूजा की होगी। छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से होगी, जो 7 या 8 नवंबर तक चलेगा। छठ के पर्व पर कई राज्यों में 7 नवंबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी, इस दौरान ज्यादातर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसके उपलक्ष में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी रहेगी। इसके पहले 2 गोवर्धन पूजा पर 2 नवंबर को छुट्टी रही, वहीं 3 को भाई दूज के मौके पर सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहे थे।
नवंबर के पूरे महीने की छुट्टियों को देखा जाए तो ये साल का सबसे ज्यादा छुट्टी वाला महीना है। जिसमें करीब 5 से 6 छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा छुट्टियों की लिस्ट में वीकेंड भी शामिल हैं। अक्टूबर महीने में बैंकों की सबसे ज्यादा 15 दिन की छुट्टिया रहीं हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja Special Train: 3 नवंबर को चलने वाली छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
22 mins agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
3 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
5 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
23 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines