Aditya Khemka Net Worth: साल 2025 में हुरुन इंडिया की टॉप 10 भारतीय अरबपतियों की एक लिस्ट जारी की गई थी. इसके साथ ही हुरुन इंडिया (Hurun India) ने शहरों के आधार पर भी सबसे अमीर शख्स की लिस्ट जारी की थी. दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव जैसे बड़े बिजनेस हब के लोग आमतौर पर भारत की अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर रहते हैं. उत्तर प्रदेश ने भी कई सफल और अमीर बिजनेसमैन दिए हैं. दिल्ली से सटे नोएडा ने भी कई करोड़पति दिए. इनमें से एक हैं आदित्य खेमका, जिन्हें 2025 में नोएडा का सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया है.
Aadhaar अपडेट और PVC कार्ड के लिए अब देनी होगी ज्यादा फीस, इतना होगा खर्च
आदित्य खेमका आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो CP प्लस की पेरेंट कंपनी है. CP प्लस भारत के सबसे बड़े CCTV और सर्विलांस ब्रांड्स में से एक है. CP प्लस अपनी मशहूर एडवरटाइजिंग लाइन, “भगवान सब कुछ देख रहा है” के साथ मशहूर हुआ और देखते ही देखते छोटी-छोटी दुकानों और घरों तक पहुंचने लगा.
आदित्य खेमका की नेटवर्थ
आदित्य खेमका की कुल संपत्ति 35,140 करोड़ रुपये की है, जिसकी वजह से वह नोएडा के सबसे अमीर शख्स हैं. वो Aditya Infotech Ltd कंपनी के मालिक है. आप इसी कंपनी को CP Plus ब्रांड के नाम से जानते हैं. सीपी प्लस, CCTV कैमरा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रोडक्शन और वीडियो सर्विलांस तक के लिए प्रोडक्ट बनाता है. सीसीटीवी कैमरे के लिए इसे खासतौर से जाना जाता है. आदित्य खेमका की कंपनी Aditya Infotech Ltd शेयर बाजार में भी लिस्टिड है.
Gold-Silver Rate: सोने में तूफानी तेजी जारी, चांदी 2.50 लाख के पार, जानें आज का भाव
कैसे बढ़ाया बिजनेस
आदित्य खेमका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. उनके पास IT और इलेक्ट्रॉनिक वीडियो सर्विलांस सेक्टर का करीब 30 साल एक्सपीरिएंस है. उन्हें इस साल विकसित दिल्ली समिट एंड अवार्ड्स ने Pioneer in Surveillance Industry Award 2025 से नवाजा. खेमका ने साल 1994 में इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडों के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर बिजनेस शुरू किया था. लेकिन साल 2010 में आते-आते उन्होंने सर्विलांस कैमरा-बिजनेस में एंट्री मार दी. ये उनके लिए टर्निंग प्वाइंट था. इसके बाद उनकी कंपनी ने स्मार्ट होम कैमरा, वाई-फाई कैमरा, डैशकैम भी बनाने लगी. आज सीसीटीवी मार्केट में 25 प्रतिशत हिस्सा अकेले CP Plus ब्रांड का है.
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
10 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
10 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
11 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
12 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
13 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
14 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines