Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित ग्रेट इंडिया प्लेस (Great India Place) के बिकने की खबरें सामने आई हैं। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मॉल की नीलामी होने वाली है। इसके पीछे मॉल पर बैंक का काफी कर्जा बताया जा रहा है। चर्चा है कि इसकी शुरुआती कीमत 2000 करोड़ रुपये रखी गई है। बता दें कि इस मॉल को जीआईपी मॉल के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय पर एनसीआर का फेमस मॉल रहा

जानकारी के मुताबिक एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के प्रमोटर द ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल को संचालित करते हैं। करीब 17 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस मॉल को करीब 2000 करोड़ रुपये में बेचने की बात चल रही है। बता दें कि जब जीआईपी मॉल खुला था तो इसकी लोकप्रियता काफी थी। नोएडा ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते थे। लगभग पूरे दिन यहां फुट फॉल रहता था, लेकिन पिछले दो साल से इस मॉल को कोरोना की नजर लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना काल के बाद यहां फुल फॉल न के बराबर हो गया है।

विज्ञापन

मॉल को छोड़ चुके हैं बड़े ब्रांड 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान समय में इस मॉल से कई बड़े ब्रांड भी जा चुके हैं। बताते हैं कि यहां से बिग बाजार के जाने के बाद लोगों का रुझान एक दम कम हो गया। एनसीआर के लोगों के लिए एक समय सबसे बेहतरीन जगह रहे इस मॉल के अब बिकने के दिन आ गए हैं। ग्रेट इंडिया प्लेस, किडजानिया, वर्ल्ड्स ऑफ वंडर एम्यूजमेंट पार्क और गार्डन गैलेरिया यहां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इसे करीब 2,000 करोड़ रुपये में बेचने की बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां खाली पड़ी जमीन को नए खरीदार द्वारा ही विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ