Noida International Airport will transform Faridabad: एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले साल अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यूपी के गोतमबुद्ध नगर में बनने वाले इस हवाई अड्डे को कई लोग जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी जानते हैं। अप्रैल 2025 में जेवर एयरपोर्ट कमर्शियल विमानों के लिए खुलने वाला है। वहीं इस एयरपोर्ट के संचालित होने के बाद दिल्ली NCR की तस्वीर भी बदल जाएगी। मगर इसका असर हरियाणा के फरीदाबाद तक देखने को मिलेगा।
दिल्ली NCR का इंडस्ट्रीयल हब
हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित फरीदाबाद को दिल्ली NCR का इंडस्ट्रीयल हब कहा जाता है। यहां पर कई रेजिडेंशियल सोसाइटी भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद फरीदाबाद में विकास काफी तेजी से होगा। जेवर एयरपोर्ट के कारण फरीदाबाद में निवेश, नौकरियों के अवसर और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास काफी तेजी से होगा।
यह भी पढ़ें- नोएडा से फरीदाबाद सिर्फ 30 मिनट में, FNG Expressway से कम होगी UP-हरियाणा की दूरी
रेजिडेंशियल और कमर्शियल कनेक्टिविटी
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट फरीदाबाद से 38 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद फरीदाबाद में रेजिडेंशियल और कमर्शियल विकास भी रफ्तार पकड़ेगा। दरअसल जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। इसमें FNG (Faridabad-Noida-Ghaziabad) का नाम भी शामिल है। इससे न सिर्फ जेवर बल्कि दिल्ली समेत पूरे NCR से फरीदाबाद पहुंचना आसान हो जाएगा। ऐसे में न सिर्फ नौकरी बल्कि रहने के लिए भी फरीदाबाद कई लोगों की पहली पसंद बन सकता है।
3 बड़े एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दिल्ली-मथुरा एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद-KMP एक्सप्रेसवे और FNG एक्सप्रेसवे का बनाया जा रहा है। इससे दिल्ली NCR में ट्रैवल करना काफी आसान हो जाएगा। वहीं बेहतर रोड कनेक्टिविटी होने से फरीदाबाद में बिजनेस सेटअप करना भी मुश्किल नहीं होगा।
फरीदाबाद से जेवर सिर्फ 20 मिनट में
गौरतलब है कि बल्लभगढ़ सेक्टर 65 में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के इंटरचेज पर काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का यह इंटरचेंज DND और KGP(Kundli-Ghaziabad-Palwal) को आपस में जोड़ेगा। इसके बनने के बाद फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट का रास्ता महज 20 मिनट का होगा। आंकड़ों की मानें तो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद हर रोज कम से कम 26 लाख लोगों को फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Katra Expressway: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, जानें नए एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल टैक्स?
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
2 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines