Noida Airport Property: नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट को पूरा करने का काम तेजी से किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन 2025 से शुरू हो जाएगा। इसके बनने के ऐलान के बाद से ही एयरपोर्ट के इलाके के आसपास की प्रोपर्टी की कीमत में भारी उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच सालों में यहां की प्रॉपर्टी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। वहीं, आने वाले सालों में इसकी कीमत में और अधिक उछाल आएगा।
5 साल में डबल हुई कीमत
नोएडा का एयपोर्ट वाला इलाका पिछले पांच सालों में प्रीमियम रियल एस्टेट के लिए हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। रियल एस्टेट विशेषज्ञों और मार्केट डेटा से पता चलता है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले पांच सालों में प्रॉपर्टी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि जेवर टाउनशिप में जमीन की कीमतें 2030 तक 50 प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: YEIDA की सस्ते प्लॉट स्कीम में लोगों का दिखा उत्साह! मिले 1 लाख से ज्यादा आवेदन
1334 एकड़ में फैला जेवर एयरपोर्ट का अभी निर्माण किया जा रहा है। जिसका काम 2025 तक पूरा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 साल में जमीन की लगभग 5,000 रुपये से 7,000 रुपये प्रति वर्ग में मिल रही है। जिसकी कीमत 2030 तक 10,482 रुपये प्रति वर्ग फीट तक पहुंच सकती है। इसके अलावा ये भी खबर है कि एयरपोर्ट के पास चार देश जमीन खरीदकर अपना शहर बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके बनने से विकास और तेजी पकड़ेगा।
एक नया शहर बसाया जा रहा
आपको बता दें कि जेवर यमुना-एक्सप्रेसवे के किनारे बसा एक छोटा सा शहर है। जो बहुत ही तेजी के साथ विकसित किया जा रहा है। जिसमें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास यीडा भी कई योजनाएं लेकर आ रहा है। ताकि लोगों को वहां पर बसाया जा सके। इसके लिए यीडा ने औद्योगिक विकास के लिए प्लॉट की भी स्कीम निकाली हैं। ये प्लॉट फिलहाल किफायती कीमतों में दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Noida Airport पर उतरा पहला विमान, इंडिगो की फ्लाइट ने की सफल लैंडिंग
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
2 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
2 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines