Noel Tata बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन, 3 बच्चों के साथ मिलकर संभालेंगे कारोबार

Tata Trust New Chairman: रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ग्रुप के दोनों ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है। दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के सदस्यों की आपसी सहमति से यह फैसला लिया है।

Noel Tata

Noel Tata

विज्ञापन

Noel Tata New Chairman of Tata Trust: नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे। उनके नाम पर दोनों ट्रस्ट के सभी मेंबर्स ने मुहर लगा दी है। नोएल अभी तक टाटा के दोनों ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, लेकिन वे अब चेयरमैन कहलाएंगे। सूत्रों के अनुसार, नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन चुन लिया गया है। मुंबई में आज हुई दोनों ट्रस्टों की बैठक में सर्वसम्मति से नोएल को चेयरमैन बनाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही अब नोएल दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में फैले टाटा ग्रुप के कारोबार को संभालेंगे। इस जिम्मेदारी को निभाने में उनके तीनों बच्चे लिया, माया और नेविल सहयोग करेंगे, जो पहले से ही टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

 

विज्ञापन

रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल

बता दें कि 67 साल के नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। पिता नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। क्योंकि रतन टाटा के अपने सगे भाई जिम्मी टाटा बिजनेस से दूर रहते हैं, इसलिए रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को उनकी जगह पर चेयरमैन बनाया गया। नया पद मिलने से पहले नोएल टाटा दोनों ट्रस्टों के मेंबर थे। वर्तमान में टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा सन्स के चेयरमैन N चंद्रशेखरन हैं। ट्रेंट कंपनी की चेयरमैन नोएल टाटा की मां सिमोन टाटा हैं।

पूरे टाटा ग्रुप के ऊपर 2 ट्रस्ट हैं, जिनकी कमान टाटा परिवार के हाथ में ही रहती है। इन्हीं दोनों ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा थे और बुधवार रात रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को चेयरमैन बना दिया गया है। ट्रस्ट के चेयरमैन बनने से पहले रतन टाटा कंपनी टाटा सन्स के चेयरमैन भी थे, लेकिन साल 2022 में एक संशोधन करके दोनों के चेयरमैनए का शख्स को बनाने का नियम बदल दिया गया। उसके बाद से रतन टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन थे और चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन हैं।

विज्ञापन

क्या करते नोएल के तीनों बच्चे?

बता दें कि नोएल टाटा के तीनों बच्चे लिया, माया और नेविल टाटा ग्रुप की ही अलग-अलग कंपनियों के प्रमुख हैं। माया टाटा के हाथ में टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल की कमान है। कंपनी की न्यू ऐप लॉन्च कराने में माया का अहम योगदान रहा है। नेविल टाटा के हाथ में ट्रेंट लिमिटेड की हाइपरमार्केट की कमान है। लिया टाटा के हाथ में ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कमान है। इसके अलावा वे ताज होटल रिजॉर्ट एंड पैलेस समेत इंडियन होटल कंपनी की जिम्मेदारी भी संभालती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ