बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार बन गई है. जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश ने इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं. सुशासन बाबू अपनी सिंपल लाइफसाइल के लिए भी काफी चर्चित हैं. आज एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद लोग ये जानना चाहते हैं नीतीश कुमार कितने अमीर हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है?
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हुआ था. गांव में पैदा हुए नीतीश कुमार राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बन जाएंगे, ये कभी किसी ने नहीं सोचा था. कई बार मुख्यमंत्री रहने और जनता दल (यूनाइटेड) का नेतृत्व करने के बाद, वह अपने गवर्नेंस-फोकस्ड तरीके और विकास की पहल के लिए जाने जाते हैं. अपने राजनीतिक कद के बावजूद, नीतीश अपने कई साथियों की तुलना में सादगी और सादा जीवन जीने की इमेज बनाए रखते हैं.
नीतीश नहीं, इस शख्स के पास है सबसे लंबे समय तक CM रहने का ताज! जानें
कितनी है नीतीश की नेटवर्थ (Nitish kumar Net Worth)
गवर्नेंस फोकस के लिए जाने जाने वाले नीतीश की घोषित संपत्ति लगभग 1.64 करोड़ है. इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है. चल संपत्ति, जैसे कैश, बैंक बैलेंस और दूसरी चीजें, कुल मिलाकर लगभग 16.97 लाख रुपये हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति लगभग 1.48 करोड़ रुपये है. नीतीश के पास 21052 रुपये कैश है और उनके बैंक खाते में 60,811 रुपये के करीब हैं. ये सारी जानकारी उन्होंने अपने हलफनामे में दी हैं.
दिल्ली में एक फ्लैट(Nitish Kumar Property)
नीतीश के पास दिल्ली में एक प्रॉपर्टी भी है. नई दिल्ली के द्वारका में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 1.48 करोड़ रुपये है. उनके पास लग्जरी कारें या बड़े बंगले नहीं हैं, जो उनकी तुलनात्मक रूप से लो-प्रोफाइल लाइफस्टाइल को दिखाता है, खासकर तब जब कई नेता कई करोड़ की संपत्ति दिखाते हैं.
कितनी मिलती है सैलरी (Nitish Kumar Salary)
बिहार के सीएम होने के नाते नीतीश कुमार को हर महीने 215,000 रुपये सैलरी मिलती है. बता दें कि तेलंगाना के सीएम को सबसे ज्यादा 410,000 रुपये की सैलरी मिलती है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री को 390,000 रुपये और उत्तर प्रदेश के सीएम को 365,000 रुपये की प्रति माह सैलरी प्राप्त होती है.
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
13 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
14 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
15 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
15 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
17 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
19 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
20 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
20 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
21 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines