NHAI Dwarka Expressway Bank Driven Toll Tax: हाईवे पर अमूमन टोल टैक्स के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। टोल टैक्स पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मगर अब NHAI ने इसका हल निकाल लिया है। अब हाइवे पर आपको रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाइवे पर चलते हुए टोल खुद-ब-खुद आपके अकाउंट से कट जाएगा। NHAI यह सविधा द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुरू करने जा रही है। इसी के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) हाइवे बन जाएगा।
कैसे कटेगा टोल टैक्स?
द्वारका एक्सप्रेसवे पर कोई भी टोल प्लाजा मौजूद नहीं रहेगा। एक्सप्रेसवे की कुछ जगहों पर टोल सेंसर लगे होंगे, जो हाइवे से गुजरने वाली गाड़ी की सारी जानकारी इक्ट्ठा कर लेंगे और यह डेटा इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट सिस्टम में सेव हो जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट सिस्टम से जुड़े बैंक खाते या फास्टैग से आपका टोल काट लिया जाएगा। इसके लिए अलग से किसी टोल कलेक्टर और ऑपरेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो भी बैंक NHAI को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देगा, उसे ही यह कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! जल्द शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस दिन से शुरू होगा ट्रायल, पढ़ें पूरी अपडेट
पूरे हाईवे पर सिर्फ 1 टोलिंग पॉइंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे 28 किलोमीटर लंबा होगा। इस पूरे एक्सप्रेसवे पर सिर्फ 1 टोल पॉइंट होगा। यह टोलिंग पॉइंट दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास राजधानी दिल्ली से 9 किलोमीटर की दूरी पर होगा। यहां यात्रियों को रुक कर टोल का भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद पूरे हाइवे पर टोल सेंसर होंगे, जिससे फैस्टैग के जरिए यात्रियों के टोल टैक्स का भुगतान हो जाएगा।
बैंक को मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट
सरकार ने अभी तक द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स का खुलासा नहीं किया है। यह टोल टैक्स कितना होगा? इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि टोल टैक्स के लिए बैंकों को 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।
वाहन पोर्टल पर अपलोड होगी फोटो
अब सवाल यह है कि अगर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्री के बैंक अकाउंट या फैस्टैग में पैसे नहीं होंगे? इस स्थिति में गाड़ी की फोटो समेत पूरी जानकारी वाहन पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी, जिसमें पेंडिंग टोल देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदल रहा मौसम, देश के कई राज्यों में ठंड की दस्तक, पढ़िए कहां-कहां होगी बारिश?
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
16 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
17 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
18 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
19 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
23 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines