प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. यहां से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वो न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे. हालांकि इससे पहले कि पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे, उससे पहले ही वहां के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. पीएम क्रिस्टोफर ने भारत के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बड़ा संकेत दिया है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ऐलान किया कि 57 प्रतिशत निर्यात पर टैरिफ नहीं लगेगा.
कब से होगा नया टैरिफ लागू?
पीएम क्रिस्टोफर ने कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होते ही न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत निर्यात पर पहले ही दिन से आयात शुल्क नहीं लगेगा. उनका कहना है कि यह कदम दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देगा और न्यूजीलैंड के कारोबारियों के लिए भारतीय बाजार के दरवाजे और अधिक खोल देगा. प्रधानमंत्री लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत के साथ होने वाला व्यापार समझौता न्यूजीलैंड के व्यवसायों के लिए बड़ा अवसर साबित होगा.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की रिफाइनरियां हो रही ठप, भारत पर क्या होगा इसका असर?
4 दशक बाद भारतीय पीएम का दौरा
उन्होंने लिखा कि भारत को निर्यात किए जाने वाले कुल उत्पादों में से 57 प्रतिशत पर पहले दिन से ही टैरिफ समाप्त हो जाएगा. इससे निर्यातकों की लागत कम होगी और भारतीय बाजार में न्यूजीलैंड के उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे. यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंचने वाले हैं. प्रधानमंत्री लक्सन के निमंत्रण पर होने वाली यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है. लगभग चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह पहला राजकीय दौरा होगा.
पीएम मोदी और क्रिस्टेफर के बीच द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, कृषि, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. पिछले कुछ वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों में तेजी से विस्तार हुआ है और दोनों देश आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बिकाऊ नहीं है US सिटिजनशिप’, जन्मजात नागरिकता पर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ट्रंप
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
45 mins agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
1 hr agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
1 hr agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
2 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
3 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
19 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
20 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
20 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines