New Year Financial Resolutions: नए साल में आपका पैसों के साथ रिश्ता कैसा होगा, यह आपकी आदत और फैसलों पर निर्भर करेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए साल में प्रवेश करने से पिछले साल की वित्तीय चुनौतियां खत्म नहीं हो जातीं, लेकिन यह वास्तव में वित्त प्रबंधन के तरीके में एक नई शुरुआत की मानसिकता लाने में मदद कर सकता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
फाइनेंशियल रेजोल्यूशन
क्रेडिट कर्मा की कंज्यूमर एडवोकेट कोर्टनी एलेव का कहना है कि चाहे आप घर के लिए सेविंग कर रहे हों या फिर कोई लोन चुका रहे हों, फाइनेंशियल रेजोल्यूशन आपको प्रेरित रहने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपको सबसे पहले विचार करना चाहिए कि आप वर्तमान में फाइनेंस से कैसे डील करते हैं, आपके लिए क्या अच्छा है, क्या बुरा है और क्या बदला जा सकता है।
यह भी पढ़ें – ‘सब कुछ छोड़कर चांदी खरीदो’, Robert T Kiyosaki की इस सलाह के क्या हैं मायने?
दृष्टिकोण में बदलाव जरूरी
बजटिंग ऐप YNAB की पर्सनल फाइनेंस एजुकेटर Ashley Lapato का कहना है कि साल 2025 में पैसों को लेकर अपने रिश्ते में बदलाव लाएं। यदि आपको लगता है कि पैसा कम है, पैसे को लेकर आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, पैसों के मामले में आपकी किस्मत खराब है, तो सबसे पहले इस मानसिकता को बदलें। उनकी सलाह है कि आप यह सोचें कि भविष्य में कैसा दिखना चाहते हैं और पैसों को वहां तक पहुंचने की सीढ़ी मानें। दृष्टिकोण में बदलाव बहुत कुछ बदल सकता है।
‘क्यों’ पूछने की आदत डालें
सोफी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी की प्रमुख लिज़ यंग थॉमस ने कहा कि प्रेरणा के साथ नए साल में आगे बढ़ने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप पिछली गलतियों के लिए खुद को माफ करें। हर काम से पहले खुद से ‘क्यों’ पूछने की आदत डालें। फाइनेंशियल ट्रैकिंग ऐप Origin के सीईओ मैट वॉटसन का कहना है कि यदि आप वित्तीय लक्ष्य को किसी बड़े जीवन लक्ष्य से जोड़ सकते हैं, तो यह बहुत अधिक प्रेरक है और अधिक संभावना है कि आप उस रास्ते पर चलते रहेंगे।
मंथली बजट वाली रणनीति
बैंकरेट के चीफ फाइनेंशियल एनालिस्ट ग्रेग मैकब्राइड की सलाह है कि 2025 के लिए मंथली बजट बनाएं और पूरे साल इसके अनुसार अपने खर्चों पर नजर रखें। उनका कहना है कि अपनी आय के साथ खर्च को संतुलित करें, और जिस महीने आप बजट से कम खर्च करते हैं, उस डिफरेंस अमाउंट को अपने बचत खाते में ट्रांसफर कर दें। ग्रेग के अनुसार, नए साल की शुरुआत में देखें कि आप पर कितना कर्जा है और अगले साल उसे इतना कम करना चाहते हैं।
क्रेडिट कार्ड की शक्ति पहचानें
लेंडिंगट्री के चीफ क्रेडिट एनालिस्ट Matt Schulz का कहना है कि क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर में आपकी सोच से कहीं अधिक शक्ति होती है। 2025 में उस शक्ति का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि 0% बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा, कम ब्याज दर पर मिलने वाला पर्सनल लोन भी एक विकल्प है। आपको बस फोन उठाकर पता करना है कि कम ब्याज दर वाले ऑप्शन कहां मौजूद हैं। Schulz के अनुसार, 2024 में ऐसा करने वाले अधिकांश लोगों को फायदा हुआ।
रीयलिस्टिक लक्ष्य बनाएं
क्रेडिट कर्मा की कंज्यूमर एडवोकेट कोर्टनी एलेव ने रीयलिस्टिक और प्रैक्टिकल लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी है, ताकि उन पर टिके रहना आसान हो जाए। उदाहरण के लिए, साल के अंत तक लाखों रुपए बचाने की योजना बनाने के बजाय, हर महीने से कुछ सेविंग से शुरुआत करें। एक बड़े अमाउंट की तस्वीर दिमाग में बनाने से बेहतर होगा कि छोटी-छोटी बचत करें, आप देखेंगे कि साल के अंत में अपने आप एक बड़ा अमाउंट बन जाएगा।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 hr agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
7 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines