New Year 2024 Financial Deadline: साल 2023 लगभग समाप्ति की ओर है और हम 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इससे पहले कुछ फाइनेंशियल से जुड़े काम हैं जिन्हें निपटा लेना सभी के लिए जरूरी है, जिनके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। जबकि, मुफ्त में आधार अपडेट समेत कुछ कामों को करने के लिए 2024 तक का समय है। मगर ऐसे कौन से वो फाइनेंशियल संबंधित काम हैं जिन्हें 31 दिसंबर 2023 से पहले करना जरूरी है, आइए आपको उन 5 कामों के बारे में बताते हैं।
Bank Locker New Agreement
31 दिसंबर 2023 से पहले बैंक लॉकर के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट को जमा करना जरूरी है। आरबीआई के नियम के मुताबिक बैंक में लॉकर की सुविधा उठाने वाले ग्राहकों के लिए हर साल नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करना जरूरी होता है। इसलिए इसकी डेडलाइन से पहले ही अपना ये काम निपटा लें।
Demat Accounts Add Nominee
डीमैट खाताधारक हैं तो आपके लिए खाते से नॉमिनी को जोड़ना जरूरी है। 31 दिसंबर से पहले अपने डीमैट अकाउंट से नॉमिनी का नाम जोड़ लें। इसके अलावा आप चाहें तो अकाउंट से एड नॉमिनी नेम को भी हटा सकते हैं। एक खाते के साथ आप 3 नॉमिनी नाम को जोड़ सकते हैं। ऐसा न करने पर 1 जनवरी 2024 से आपके लिए खाते को चलाने में समस्या भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Demat Account से नॉमिनी का नाम जोड़ने का ऑनलाइन तरीका
SIM Card Rules
आप नए सिम कार्ड को सिर्फ डॉक्यूमेंट के जरिए 31 दिसंबर तक खरीद सकते हैं। हालांकि, 1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने के नियम में बदलाव हो जाएंगे। ऐसे में आपके लिए सिम को खरीदने से पहले केवाईसी प्रोसेस को पूरा करना जरूरी है। टेलीकॉम कंपनी से सिम खरीदने के लिए e-KYC भी की जा सकती है।
UPI ID एक्टिव करें?
अगर पिछले 1 सालों में आप अपनी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो जल्दी से उससे लेनदेन कर लें। ऐसा न करने पर आपकी यूपीआई आईडी बंद की जा सकती है। इस गाइडलाइन को सभी यूपीआई यूजर के लिए जारी किया गया है। भले ही आप फोन पे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल क्यों न कर रहे हों। 31 दिसंबर 2023 से पहले इनएक्टिव यूपीआई आईडी को एक्टिव करना जरूरी है।
Delay ITR Filing Last Date
आईटीआर को अगर आप अभी तक फाइल नहीं कर पाएं हैं, तो इसे जुर्माने के साथ भरने का अभी भी मौका है। 31 दिसंबर से पहले इनकम टैक्स (Income Tax) डिपार्टमेंट के पास देर से आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगता है।
हालांकि, साल की कुल आय 5 लाख रुपये से कम वाले लोगों के लिए देर फीस के लिए 1000 रुपये का जुर्माना है। जबकि, 31 दिसंबर 2023 के बाद उन्हें भी 5 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। वीडियो के जरिए आप देर से आईटीआर दाखिल करने के बारे में जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PAN-Aadhaar Card लिंक करने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
कानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
12 mins agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
3 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
3 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
4 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
13 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
14 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
15 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines