New Year 2024: नए साल से पहले निपटाएं 5 काम, वरना आपका होगा भारी नुकसान!

New Year 2024 Financial Deadline: 31 दिसंबर 2023 से पहले कुछ कामों को जरूर निपटा लें, वरना आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं।

New year 2024 financial deadline for international students, New year 2024 financial deadline fafsa, New year 2024 financial deadline 2023, important financial dates 2023, important financial dates 2024, important financial dates 2023 india, financial calendar 2023 india, financial days of the year 2023, 31 december 2023 financial deadline india, fafsa deadline 2023 to 2024
विज्ञापन

Bank Locker New Agreement

31 दिसंबर 2023 से पहले बैंक लॉकर के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट को जमा करना जरूरी है। आरबीआई के नियम के मुताबिक बैंक में लॉकर की सुविधा उठाने वाले ग्राहकों के लिए हर साल नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करना जरूरी होता है। इसलिए इसकी डेडलाइन से पहले ही अपना ये काम निपटा लें।

विज्ञापन

Demat Accounts Add Nominee

डीमैट खाताधारक हैं तो आपके लिए खाते से नॉमिनी को जोड़ना जरूरी है। 31 दिसंबर से पहले अपने डीमैट अकाउंट से नॉमिनी का नाम जोड़ लें। इसके अलावा आप चाहें तो अकाउंट से एड नॉमिनी नेम को भी हटा सकते हैं। एक खाते के साथ आप 3 नॉमिनी नाम को जोड़ सकते हैं। ऐसा न करने पर 1 जनवरी 2024 से आपके लिए खाते को चलाने में समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन

SIM Card Rules

आप नए सिम कार्ड को सिर्फ डॉक्यूमेंट के जरिए 31 दिसंबर तक खरीद सकते हैं। हालांकि, 1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने के नियम में बदलाव हो जाएंगे। ऐसे में आपके लिए सिम को खरीदने से पहले केवाईसी प्रोसेस को पूरा करना जरूरी है। टेलीकॉम कंपनी से सिम खरीदने के लिए e-KYC भी की जा सकती है।

UPI ID एक्टिव करें?

अगर पिछले 1 सालों में आप अपनी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो जल्दी से उससे लेनदेन कर लें। ऐसा न करने पर आपकी यूपीआई आईडी बंद की जा सकती है। इस गाइडलाइन को सभी यूपीआई यूजर के लिए जारी किया गया है। भले ही आप फोन पे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल क्यों न कर रहे हों। 31 दिसंबर 2023 से पहले इनएक्टिव यूपीआई आईडी को एक्टिव करना जरूरी है।

विज्ञापन

Delay ITR Filing Last Date

आईटीआर को अगर आप अभी तक फाइल नहीं कर पाएं हैं, तो इसे जुर्माने के साथ भरने का अभी भी मौका है। 31 दिसंबर से पहले इनकम टैक्स (Income Tax) डिपार्टमेंट के पास देर से आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगता है।

हालांकि, साल की कुल आय 5 लाख रुपये से कम वाले लोगों के लिए देर फीस के लिए 1000 रुपये का जुर्माना है। जबकि, 31 दिसंबर 2023 के बाद उन्हें भी 5 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। वीडियो के जरिए आप देर से आईटीआर दाखिल करने के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ