New UPI transaction Limit Per Day: आज के समय में हर कोई लेनदेन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना रहा है और अपनाएं भी क्यों इसके माध्यम से घर बैठे, कभी भी, कहीं से भी पैसों का ट्रांजैक्शन करना आसान हो जाता है। इसे और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए यूपीआई उपलब्ध है, जो तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ हो। हालांकि, यूपीआई से लेनदेन करने की एक लिमिट है और इसमें अब बदलाव हो रहा है।
यूपीआई लेनदेन की नई सीमा
जी हां, अगस्त 2024 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कहा था कि वो ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव करने जा रहे हैं, जिसे टैक्स की पेमेंट 5 लाख रुपये तक की जा सकती है। इसके पीछे का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूपीआई लेनदेन की ओर खींचने का है। वहीं, अब NPCI ने ऐलान कर दिया है कि टैक्सपेयर्स 16 सितंबर 2024 से यूपीआई के माध्यम से 5 लाख रुपये का टैक्स पेमेंट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे UPI से पेमेंट
यहां भी कर सकते हैं 5 लाख रुपये तक का लेनदेन
सिर्फ टैक्स पेमेंट ही नहीं, नई यूपीआई सीमा के तहत यूजर्स पढ़ाई, अस्पताल, RBI रिटेल डायरेक्ट योजना और IPOs से संबंधित लेनदेन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि यूपीआई लेनदेन की सीमा में बदलाव सिर्फ चुनिंदा लेनदेन के लिए ही किया गया है।
आमतौर पर यूपीआई लेनदेन लिमिट 1 लाख रुपये तक है, लेकिन बैंकों के पास भी अपनी सीमा निर्धारित करने का अधिकार है। उदाहरण के लिए HDFC और ICICI बैंक अपने ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की यूपीआई लेनदेन करने की अनुमति देता है। जबकि, इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) के ग्राहकों के पास यूपीआई लेनदेन लिमिट सिर्फ 25 हजार रुपये तक की है। इसके अलावा यूपीआई ऐप्स जैसे- गूगल पे, फोनपे, पेटीएम आदि की भी अपनी एक लिमिट तय है। बीमा का भुगतान, कैपिटल संबंधित यूपीआई लेनदेन 2 लाख रुपये तक का भी किया जा सकता है। इसके लिए बैंक और यूपीआई ऐप्स दोनों की ओर से अनुमति मिलना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- बैंक में पैसा न होने पर भी होगी पेमेंट, 90% लोग नहीं जानते UPI का ये खास फीचर
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
5 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
7 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
7 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
9 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
10 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
11 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines