New PPF Rules: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, क्योंकि इसमें सरकारी गारंटी मिलती है। अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पीपीएफ अकाउंट के कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। जारी की गई नई गाइडलाइन्स से नाबालिगों, कई खातों वाले और एनआरआई के खाते प्रभावित हो सकते हैं। वित्त मंत्रालय PPF खातों में 1 अक्टूबर से बदलाव करने जा रहा है। इन बदलावों को लेकर 21 अगस्त 2024 को ऐलान किया गया था।
क्या हैं नए पीपीएफ नियम 2024
1- इसमें सबसे पहला नियम नाबालिगों के लिए लागू किया गया है। सर्कुलर में कहा गया कि नाबालिगों के अकाउंट के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के बराबर ब्याज का तब तक दिया जाएगा, जब तक नाबालिग की उम्र 18 साल नहीं हो जाती। इसके बाद पूरी ब्याज दर दी जाएगी। इस खाते का मैच्योरिटी पीरियड भी वही तारीख होगी जिस तारीख को वो 18 साल का हो जाएगा।
ये भी पढ़ें… PPF Investor Big Alert: पीपीएफ में निवेश को लेकर नया अपडेट! इसे जाने बिना पैसा न डालें
2- वित्त मंत्रालय के अनुसार, दूसरा बदलाव उन लोगों के लिए है जिनके एक से ज्यादा अकाउंट हैं। इन दोनों खाते में से प्राइमरी अकाउंट में स्कीम के तहत जो ब्याज दर तय है उसी के मुताबिक पैसा आता रहेगा। जबकि दूसरे अकाउंट का पैसा भी प्राइमरी अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। जो प्राइमरी और सेकंड अकाउंट के अलावा अकाउंट चलाते हैं उनको ब्याज नहीं दिया जाएगा।
3- तीसरा नियम एनआरआई लोगों के लिए लागू किया गया है। इसमें कहा गया कि जो पीपीएफ खाते 1968 के तहत खोले गए, उसमें फॉर्म एच में खाता खुलवाने वाले के निवास स्थान की पूरी जानकारी नहीं ली गई थी। इस दौरान वो भारतीय नागरिक एनआरआई बन गए, ऐसे लोगों को 30 सितंबर, 2024 तक POSA तक ब्याज दर मिलेगी। इस तारीख के बाद इन खातों की रकम पर किसी तरह का ब्याज नहीं दिया जाएगा।
क्या होता है PPF
PPF या पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद सेविंग स्कीम है। PPF को दूसरी बचत योजनाओं जैसे वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा योजना (SCSS), सुकन्या समृद्धि योजना व राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (NSC) के साथ ही लाया गया था। इसमें 7.1% तक का ब्याज मिलता है। महज 500 रुपये से इसमें शुरुआत की जा सकती है।
ये भी पढ़ें… PPF investment limit: बड़ी खबर! क्या पीपीएफ की सीमा अब 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की जाएगी?
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines