New Business Ideas: आज के समय में बेरोजगारी का बहुत बड़ा दौर चल रहा है, जिससे रोजगार की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में अक्सर लोग अपना बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन कभी पैसा और कभी सही प्लान के चलते आइडिया फेल हो जाते हैं। लेकिन, ऐसे कुछ छोटे और पार्ट टाइम बिजनेस भी हैं, जिन्हें आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं। इनके लिए मोटी पूंजी की भी जरूरत नहीं है और इनमें मुनाफा भी बढ़िया होता है।
समाज में ऐसे कई सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने छोटे से बिजनेस से अपनी शुरुआत की और आज उन्होंने अपनी कंपनी बना ली। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ छोटी लागत वाले बिजनेस के बारे में जिनको शुरू करके आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं।
1. मिनरल वाटर सप्लायर
इस बिजनेस को 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है। किसी भी सीजन में इस बिजनेस की डिमांड कम नहीं होती और इसको आप घर बैठे भी कर सकते हैं। इसके लिए दो लोगों की जरूरत होगी। पानी की बोतल को सप्लाई करने के पहले आपको सिर्फ फोन पर ऑर्डर की बुकिंग लेनी होगी। इस बिजनेस में नकद पेमेंट के चलते आपको मुनाफा पहले महीने से ही मिलने लगता है।
2. ब्रेकफास्ट शॉप
इस बिजनेस की बहुत मांग है। सुबह अक्सर लोग दफ्तर निकलने की जल्दी में होते हैं। काफी ऐसे होते हैं, जो परिवार के साथ नहीं रहते। ये लोग बेहतर ब्रेकफास्ट की तलाश में रहते हैं। इस काम को पार्ट टाइम या फुल टाइम दोनों ही तरह से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए शुरुआत में सिर्फ 20 से 25 हजार रुपए की लागत लगेगी। हालांकि, इसके लिए भी आपको उपयुक्त जगह की जरूरत होगी, लेकिन इसमें भी आपको शुरुआत से ही फायदा मिलने लगता है।
यह भी पढ़ें- Share Market LIVE: हफ्ते के आखिरी दिन मार्केट सुस्त, ये शेयर हुए धड़ाम, अगले वीक से दिख सकता है एक्शन
3. मोबाइल रिपेयरिंग
वर्तमान में भारत में आपको करीब सभी घरों में मोबाइल फोन मिल जाएगा। मोबाइल रिपेयरिंग गांव से लेकर छोटे शहर में एक बेहतरीन बिजनेस है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप रिपेयरिंग कोर्स कहीं से भी कर सकते हैं। इस कोर्स को करने में 3 से 6 महीने का समय लगता है। इस बिजनेस को शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
4. गाड़ी धोने की शॉप
जैसा की आपको पता ही होगा की आज के समय में गाड़ी रखने का क्रेज चला हुआ है। आजकल हर घर में बाइक या कार रखने का चलन हो गया है। लेकिन अभी के समय में किसी के पास इतना समय नहीं हो पता है कि वे खुद से अपने गाड़ी की धुलाई कर सकें। इसके लिए वे बाहर कार वाशिंग स्टोर पर जाकर अपनी गाड़ी को धुलवाते हैं। ऐसे में अगर आप यह बिजनेस को करते हैं, तो बहुत ही कम पूंजी में इसे कर सकते हैं। अगर आपके पास थोड़ी सा भी स्पेस हैं तो आप कार वाशिंग सेंटर खोल सकते हैं।
5. योग प्रशिक्षक
इस समय योग ट्रेनर की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसा इसलिए कि योग से आप कई तरह की बीमारियों और टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं। योग को सभी स्ट्रेस बूस्टर तकनीकों में सबसे बेहतर माना जाता है और दुनियाभर में इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। योग प्रशिक्षकों की भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अधिक डिमांड हैं। इसे बिजनेस के तौर पर करने पर आपको कोई निवेश भी नहीं करना होगा। हां, आपके पास योग का ज्ञान होना आवश्यक है।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
14 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
16 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
17 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
18 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
20 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
21 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
22 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
23 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines