Share Market LIVE: हफ्ते के आखिरी दिन मार्केट सुस्त, ये शेयर हुए धड़ाम, अगले वीक से दिख सकता है एक्शन

Share Market LIVE: शेयर मार्केट मं पिछले 3 दिन की गिरावट हफ्ते के आखिरी दिन भी जारी रही। हालांकि अगला हफ्ता शेयर के लिए अच्छा रह सकता है।

Stock Market Live Updates, share market today, Stock Market today,

Photo Credit: Google

Share Market LIVE: मार्केट के लिए आज हफ्ते का आखिरी दिन कुछ खास शुरू नहीं हुआ था, 231 अंक की गिरावट देखी गई थी। लेकिन दिन के साथ-साथ मार्केट और गिरता गया। क्लोजिंक की बात करें तो 273 अंक की गिरावट के साथ 65,397 पर बंद हुआ। आज पूरे दिन स्टॉक्स में बिकवाली का ही माहौल दिखाई दिया। IGL के शेयरों में 15 गिरावट देखी गई। अगले हफ्ते भी कंपनी की हालत ये रह सकती है।

ये शेयर बने सभी की पहली पसंद

कल के जैसे बजाज के साथ ऑटो सेक्टर ने अपनी लय को पकड़ कर रखा। बजाज ऑटो में 0.11 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। कंपनी का शेयर अभी 5,448 पर ट्रेड कर रहा है। साथ में फॉर्मा के कुछ शेयर ने अच्छा काम किया है, वहीं बड़े शेयर धड़ाम होते हुए दिखाई दिए। हालांकि पेटीएम ने सभी को चौकाते हुए 1.5 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है।

बड़े शेयर हो गए धड़ाम

जो शेयर उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर सके हैं PNB, ICICI, LT के साथ IDBI कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। अगले हफ्ते उम्मीद है कि बैंकिंग सेक्टर कमाल कर सकता है। इसलिए अभी बिकवाली के लिए ना जाएं, होल्डिंग की पॉजिशन बनाई जा सकती है।

अगले हफ्ते के लिए ये कर सकते हैं प्लान

अगला हफ्ता स्टॉक्स के लिए अच्छा रह सकता है। एक्सपर्ट की बात मानें तो अभी IT, बैंक निफ्टी, फार्मा कंपनी में होल्ड रखा जा सकता है। मुनाफा वसूली छोटे निवेश में देखी जा सकती है। लेकिन बड़े स्टॉक्स के लिए अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में रहें। जल्दबाजी में शेयर बेचने के लिए ना जाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ