New Aadhaar App: लॉन्‍च होने वाला है Aadhaar का नया ऐप, म‍िलेंगे कौन से नए फीचर; जानें

New Aadhaar App: अब तक, आधार ऐप का इस्तेमाल मुख्य रूप से डिजिटल आधार कार्ड देखने तक ही सीमित था. लेकिन, नए फुल वर्जन के रिलीज होने के साथ, कई नए और उपयोगी फीचर्स जोड़े जाएंगे. आइए उनके बारे में जानते हैं:

New Aadhaar App.jpg

नए आधार ऐप में क्‍या खूब‍ियां हैं, जानें

विज्ञापन

New Aadhaar App: बैंक का काम हो या इंवेस्‍टमेंट का, अक्‍सर आप अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर जाते हैं. लेक‍िन अब इससे राहत म‍िल जाएगी. क्‍योंक‍ि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार यूजर्स के लिए एक बड़ा डिजिटल अपडेट घोषित किया है. आधार ऐप का एक नया फुल वर्जन 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जा रहा है. यह अपडेट आधार कार्ड का इस्तेमाल आसान, ज्‍यादा सुरक्षित और पूरी तरह से डिजिटल बना देगा.

Delhi Power Cut: आज दिल्ली के कई हिस्सों में रहेगी ब‍िजली गुल, जानें कौन से इलाके रहेंगे प्रभाव‍ित

Advertisment

अब तक, ये होता था था क‍ि Aadhaar App का इस्तेमाल ज्‍यादातर लोग डिजिटल आधार कार्ड देखने के ल‍िए करते थे. हालांकि, नए फुल वर्जन के लॉन्च के साथ, कई नए और उपयोगी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं. इससे लोगों को बार-बार फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी.

फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत कम हो जाएगी:

नया आधार ऐप ब‍िल्‍कुल आईडी की तरह काम करेगा. अगर आपके मोबाइल में ये है तो आपको अपने साथ वेर‍िफ‍िकेशन के ल‍िए फ‍िज‍िकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी.यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर से फायदेमंद होगा जो रोजाना आधार का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

QR कोड से वेरिफिकेशन
फुल वर्जन में यूजर्स को QR कोड-आधारित पहचान वेरिफिकेशन कराई जाएगी. यानी कोई भी व्यक्ति या ऑर्गनाइजेशन QR कोड स्कैन करके आपकी पहचान वेरिफाई कर सकेगा. इससे नकली आधार या गलत जानकारी का खतरा भी कम होगा.

आधार में दी गई जानकारी को घर बैठे अपडेट कर पाएंगे
UIDAI के अनुसार न आधार ऐप (new Aadhaar App) में आधार अपडेट की सुव‍िधा भी दी गई है. यानी इसकी मदद से आप आधार में द‍िए गए ड‍िटेल को मैनुअली अपडेट कर सकते हैं. जैसे क‍ि आधार में द‍िया गया पता, मोबाइल फोन नंबर आद‍ि में बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा नाम और ईमेल अड्रेस अपडेट करने की सुव‍िधा भी म‍िलेगी.

विज्ञापन

ये सुव‍िधा न केवल लोगों का समय बचाएगी, बल्‍क‍ि उन्‍हें बार-बार आधार सेंटर जाने की तकलीफ से भी बचा लेगी.

सुरक्षा भी बढ़ेगी:
इस ड‍िज‍िटल ट्रांसफॉर्मेशन से न केवल काम तेजी से होगा, बल्‍क‍ि डेटा सेक्‍योर‍िटी भी मजबूत होगी. इससे धोखाधड़ी के मामले कम होंगे और पहचान चोरी होने का खतरा भी कम होगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ