अगर आपका सितंबर के महीने में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम है, जैसे ड्राफ्ट बनवाना, चेक क्लीयरेंस या लोन डॉक्युमेंट्स जमा करना, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. United Forum of Bank Unions (UFBU) ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर सितंबर में देशव्यापी हड़ताल (Nationwide Bank Strike) का ऐलान किया है.
यूएफबियू देश की लगभग 90% बैंक वर्कफोर्स (कर्मचारियों और अधिकारियों) का प्रतिनिधित्व करती है. ऐसे में इस हड़ताल के चलते देश के पब्लिक, प्राइवेट, फॉरेन और ग्रामीण बैंकों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.
SBI Customer Alert: 4 सितंबर को 45 मिनट के लिए ठप रहेंगी UPI सेवाएं, नोट कर लें टाइमिंग
सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
बैंक यूनियनों ने अपना आंदोलन तेज करते हुए नीचे दी गई तारीखों पर हड़ताल का प्लान बनाया है:
11 सितंबर 2026: 1 दिन की देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल.
28 से 30 सितंबर 2026: लगातार 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल.
26 अक्टूबर 2026 से: अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो यूनियनों ने अनिश्चितकालीन (Indefinite) हड़ताल की चेतावनी दी है.
बता दें कि हड़ताल के दिनों में बैंक शाखाओं में कैश जमा/निकालना और चेक क्लीयरेंस रुक सकता है, हालांकि एटीएम और ऑनलाइन नेट बैंकिंग/यूपीआई सेवाएं चालू रहेंगी.
क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं बैंक कर्मचारी?
5-डे बैंकिंग (5-Day Work Week) की मांग
बैंक कर्मचारी लंबे समय से सभी शनिवार को छुट्टी यानी 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग कर रहे हैं. 8 मार्च 2024 को 12वें द्विपक्षीय समझौते में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) इस पर सहमति जता चुका है. प्रस्ताव यह है कि सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम किया जाए ताकि सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जा सके. यूनियनों का कहना है कि आरबीआई (RBI), एलआईसी (LIC) और नाबार्ड (NABARD) में पहले से ही 5-डे वर्क वीक लागू है. इसके बावजूद सरकार के पास यह फाइल पिछले दो सालों से मंजूरी के इंतजार में अटकी हुई है.
रिवाइज्ड PLI का विवाद
दूसरा बड़ा विवाद बैंक अधिकारियों के परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव के नए फॉर्मूले को लेकर है. बैंक के अच्छे प्रदर्शन पर सभी कर्मचारियों को 1 से 15 दिनों की सैलरी का बोनस/इंसेंटिव मिलता था. सरकार ने सीनियर अफसरों (Scale IV से VII) के लिए इंसेंटिव बढ़ाकर 365 दिनों (एक साल) तक की सैलरी का कर दिया है. यूनियनों का तर्क है कि इससे सिर्फ 5% सीनियर अफसरों (करीब 40000 अफसर) को बंपर फायदा मिलेगा, जबकि बाकी 95% कर्मचारी (लगभग 7.6 लाख वर्कफोर्स) वही पुराने 15 दिन के इंसेंटिव पर ही सीमित रह जाएंगे.
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
5 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
7 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
7 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
8 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
9 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
11 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
12 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
13 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
13 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines