SBI Customer Alert: 4 सितंबर को 45 मिनट के ल‍िए ठप रहेंगी UPI सेवाएं, नोट कर लें टाइम‍िंग

SBI UPI Alert: एसबीआई ग्राहकों के लिए अलर्ट! 4 सितंबर 2026 को रात 00:15 से 01:00 बजे तक यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी. जानें मेंटेनेंस टाइमिंग, UPI Lite इनेबल करने का तरीका और ट्रांजेक्शन लिमिट्स.

SBI UPI services temporarily unavailable alert 4 September
1 / 5
SBI UPI Alert: 4 सितंबर को 45 मिनट ठप रहेंगी एसबीआई की UPI सेवाएं! चेक करें टाइमिंग और जानें कैसे होगा पेमेंट. (फोटो क्रेड‍िट - AI )

अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और आप यूपीआई (UPI) के जरिए लेनदेन करते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक जरूरी अलर्ट जारी किया है. बैंक के शेड्यूल मेंटेनेंस वर्क (Maintenance Work) की वजह से 4 सितंबर को कुछ समय के लिए यूपीआई सेवाएं ठप रहेंगी. अगर आप इस दौरान किसी को पैसे भेजने या ऑनलाइन पेमेंट करने की योजना बना रहे हैं, तो परेशानी से बचने के लिए समय और विकल्प पहले से ही नोट कर लें.

विज्ञापन

कब बंद रहेंगी SBI UPI सेवाएं?

कब बंद रहेंगी SBI UPI सेवाएं? 2 / 5

एसबीआई के मुताबिक, मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण 4 सितंबर 2026 की रात 00:15 बजे (रात 12:15 AM) से सुबह 01:00 बजे (1:00 AM) तक यूपीआई सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी. यानी कुल 45 मिनट तक एसबीआई ग्राहक गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या भीम ऐप के जरिए अपने एसबीआई अकाउंट से सामान्य यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे. बैंक ने यह भी साफ किया है कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा हो सकता है.

विज्ञापन

सर्विस बंद रहने के दौरान कैसे करें पेमेंट?

सर्विस बंद रहने के दौरान कैसे करें पेमेंट?3 / 5

एसबीआई ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर जानकारी देते हुए ग्राहकों को एक बेहतरीन विकल्प सुझाया है. अगर आप इस 45 मिनट के विंडो में भी बिना किसी रुकावट के पेमेंट करना चाहते हैं, तो UPI Lite (यूपीआई लाइट) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए आप बिना यूपीआई पिन (UPI PIN) डाले 1000 तक के छोटे लेनदेन कर सकते हैं. आप अपने यूपीआई लाइट वॉलिट में अधिकतम 5000 तक का बैलेंस रख सकते हैं. मुख्य सर्वर मेंटेनेंस के दौरान भी यूपीआई लाइट वॉलेट से पेमेंट आसानी से हो जाता है.

BHIM SBI Pay पर UPI Lite कैसे चालू करें?

BHIM SBI Pay पर UPI Lite कैसे चालू करें?4 / 5

सबसे पहले अपने फोन में BHIM SBI Pay ऐप डाउनलोड करें. ऐप के होम स्क्रीन पर UPI LITE वाले सेक्शन पर टैप करें. अपने एसबीआई बैंक खाते से यूपीआई लाइट में मनचाहा अमाउंट (जैसे 500 या 1000 रुपये) लोड करें. फंड लोड होते ही आपका यूपीआई लाइट एक्टिवेट हो जाएगा और आप बिना पिन के तुरंत छोटे पेमेंट कर सकेंगे.

विज्ञापन

SBI UPI Transaction Limits: एक नजर में

SBI UPI Transaction Limits: एक नजर में 5 / 5

अगर आप रोजाना भारी लेनदेन करते हैं, तो एसबीआई के ये यूपीआई लिमिट नियम भी याद रखें क‍ि रोजाना P2P (व्यक्ति से व्यक्ति) ट्रांजेक्शन की सीमा अधिकतम 20 लेनदेन प्रत‍ि द‍िन है. वहीं डेली कुल यूपीआई ट्रांजेक्शन वैल्यू लिमिट 100,000 रुपये प्रति दिन है. स्पेशल कैटेगिरी जैसे क‍ि इन्श्योरेंस और कैपिटल मार्केट क‍े ल‍िए 200,000 तक की छूट है. टैक्स, अस्पताल, शिक्षण संस्थान और IPO क‍े ल‍िए 500,000 रुपये तक की छूट.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन