Highway Milestone: हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनको हम रोज आते जाते देखते हैं। लेकिन इनपर कभी ध्यान नहीं देते हैं। जैसे मेट्रो पर उथली पीली पट्टी क्यों बनी होता है? या हाइवे पर कई रंगों के पत्थर क्यों लगे होते हैं? क्या आपने कभी सोचा है कि ये अलग अलग कलर के क्यों होते हैं? आज आपको बताएंगे ये पीले, लाल, हरे या नारंगी रंग के क्यों होते हैं।
पीले कलर का माइलस्टोन
हाइवे पर अक्सर ट्रैवल के दौरान आपने पीले रंग का माइलस्टोन देखा ही होगा। उसपर दूरी और जगह का नाम लिखा रहता है। कई पर नंबर लिखे रहते हैं। पीले रंग के पत्थर की बात करें तो ये आपको बताता है कि आप नेशनल हाइवे पर सफर कर रहे हैं। पीले रंग का पत्थर केवल नेशनल हाइवे के लिए होता है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की देखरेख में इसका निर्माण किया जाता है। इस हाईवे का इस्तेमाल ज्यादातर एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़ें… 7 एयरपोर्ट पर पलक झपकते ही मिलेंगी ये सुविधाएं , बस अपने मोबाइल पर करना होगा ये छोटा सा काम
हरे रंग का माइलस्टोन
किसी रोड पर अगर आपको हरी पट्टी वाला पत्थर दिखता है तो इसका मतलब है कि इस रोड की देखरेख राज्य करती है। इस हाईवे का ज्यादातर इस्तेमाल एक जिले से दूसरे जिले को जोड़ने के लिए किया जाता है। इस हाईवे की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है।
काले, सफेद या नीले रंग का माइलस्टोन
किसी सड़क पर काले, नीले या सफेद रंग के पत्थर दिखाई देते हैं तो आप समझ जाइये कि आप किसी बड़े शहर या जिले में हैं। इन सड़को की देखरेख की जिम्मेदारी शहर के नगर निगम की होती है। जैसा कि नाम से पता चलता है, जिला सड़कें एक जिले के अंदर कनेक्टिविटी देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में, जिला सड़कों की लंबाई 6,32,154 किलोमीटर किमी है। इसमें से 14.80% सड़कें पक्की बनी हैं।
नारंगी माइलस्टोन
ऊपर जिन पत्थरों की बात की वो सभी शहरों, राज्यों और जिलों की जानकारी देते हैं। जबकि नारंगी माइलस्टोन एक गांव में प्रवेश करने को दर्शाता है। ये नारंगी पट्टियां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से भी जुड़ी होती है।
ये भी पढ़ें… Tongue Colour: जीभ का रंग खोलेगा आपकी सेहत का राज, नीला रंग है खतरे का निशान
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
4 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
18 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
18 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines