SIP: 5 करोड़ का Fund तैयार करने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश?

Investment Tips: यदि आप 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं तो SIP में नियमित निवेश की रणनीति से इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

SIP

SIP

विज्ञापन

Mutual Funds SIP: सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की लगातार संख्या बढ़ रही है। खासकर, युवाओं के बीच SIP बेहद लोकप्रिय है। यदि आपने भी इस साल कुछ न कुछ निवेश की योजना बनाई है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप म्यूचुअल फंड में SIP से 5 करोड़ रुपये का कार्पस फंड तैयार कर सकते हैं।

अच्छा रहा है रिकॉर्ड

म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। हालांकि, पिछले कुछ समय के आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना कम से कम 12% ब्याज की उम्मीद की जा सकती है। यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं और 12% की अनुमानित वार्षिक रिटर्न दर हासिल करते हैं, तो आप 5 करोड़ रुपये का फंड आराम से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

नियमित निवेश जरूरी

5 करोड़ रुपये के फंड के लिए आपको हर महीने 4,500 रुपये की SIP करनी होगी। आपके निवेश की अवधि 40 साल रहेगी। कहने का मतलब है कि आपको 40 साल तक हर महीने 4,500 रुपये निवेश करना होगा। बड़ा कार्पस तैयार करने के लिए नियमित निवेश जरूरी है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इन्वेस्टमेंट की यह साइकिल टूटे नहीं।

ऐसे बनेगा बड़ा फंड

  • मासिक निवेश: 4,500 रुपये
  • समय अवधि: 40 वर्ष या 480 महीने
  • अपेक्षित वार्षिक रिटर्न दर: 12%
  • कुल इन्वेस्टमेंट: 21.60 लाख रुपये
  • अनुमानित रिटर्न: 5,13,10,891 रुपये
  • मैच्योरिटी अमाउंट : 5,34,70,891 रुपये
    (नोट: यह डेटा SIP कैलकुलेटर पर आधारित है)

ऐसे होती है कैलकुलेशन

SIP कैलकुलेशन निम्न फ़ॉर्मूले पर आधारित है:

विज्ञापन

M = P × ({[1 + i]^n – 1} / i) × (1 + i)
M = वह राशि जो आपको मैच्योरिटी पर प्राप्त होती है।
P = वह राशि जो आप नियमित अंतराल पर निवेश करते हैं।
N = आपके द्वारा किए गए भुगतानों की संख्या।
I = ब्याज की आवधिक दर।

 

विज्ञापन

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं है। निवेश का फैसला सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ