Mutual Fund Investments Through SIP: म्यूचुअल फंड एक लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में सामने आया है। सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के माध्यम से इसमें निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, म्यूचुअल फंड का रिटर्न रिकॉर्ड शानदार रहा है, इस वजह से निवेशक इसकी तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। हाई रिटर्न की चाहत रखने वाले म्यूचुअल फंड में SIP कर रहे हैं।
इस वजह से बढ़ा आकर्षण
चढ़ती महंगाई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) जैसे पारंपरिक सेविंग विकल्पों से मिलने वाले रिटर्न को काफी हद तक प्रभावित किया है। इस वजह से अब लोगों ने म्यूचुअल फंड पर ज्यादा भरोसा करना शुरू कर दिया है। क्योंकि यहां उन्हें अपेक्षाकृत महंगाई से मुकाबले वाला रिटर्न मिल जाता है।
यह भी पढ़ें – दूसरों की लापरवाही से अब खराब नहीं होगा आपका Credit Score, RBI ने कर दी है पूरी व्यवस्था
SIP ने आसान बनाई राह
मौजूदा चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल में म्यूचुअल फंड उम्मीद की किरण बन गए हैं। वे डायवर्सिफिकेशन, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और हाई रिटर्न की संभावना प्रदान करते हैं। खासकर, SIP के जरिये इनमें निवेश की सुविधा ने लोगों के लिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना आसान बना दिया है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि SIP के जरिये म्यूचुअल फंड को ‘सही’ है मानने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
बढ़ता विश्वास दर्शाते आंकड़े
बैंकबाजार डॉट कॉम की लेटेस्ट रिपोर्ट ‘मनीमूड 2025’ के अनुसार, 2024 में म्यूचुअल फंड में निवेशकों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। निवेश के इस विकल्प को चुनने वाले निवेशकों का प्रतिशत वर्ष 2023 के 54% से बढ़कर 2024 में 62% हो गया। यह आंकड़े ट्रेडिशनल सेविंग ऑप्शन के विकल्प के रूप में म्यूचुअल फंड में बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें – खुलते ही लाल हो गया Stock Market, किस वजह से आई गिरावट?
अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड
म्यूचुअल फंड SIP में निवेश का विकल्प चुनने वाले 2022 में 57% थे, 2023 में यह संख्या 54% और पिछले साल 62% हो गई। जबकि FD और RD के लिए यह आंकड़ा 2024 में 57% , PF और पोस्ट ऑफिस स्कीम्स के लिए 41%, डायरेक्ट स्टॉक मार्केट के लिए 40% जीवन बीमा के लिए 37%, गोल्ड के लिए 30% और क्रिप्टोकरेंसी के लिए 12% रहा। इससे साफ होता है कि म्यूचुअल फंड पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।
अन्य निवेश विकल्पों पर प्रभाव
म्यूचुअल फंड के उदय ने निवेश के अन्य विकल्पों में लोगों की रुचि को कम किया है। फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट और डाक बचत योजनाओं में निवेशकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई है। यहां तक कि प्रत्यक्ष शेयर बाजार निवेश में भी कमी आई है। जीवन बीमा उत्पादों, विशेष रूप से एंडोमेंट प्लान और यूलिप में भी गिरावट देखी गई है। क्योंकि निवेशक अधिक पारदर्शी और हाई रिटर्न विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। सोना, जो पारंपरिक रूप से एक सुरक्षित निवेश रहा है उसमें भी निवेशकों की रुचि उतार-चढ़ाव वाली रही है।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
यह भी पढ़ें – Varun Dhawan: 87 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने वाले ‘Baby John’ ने और कहां लगाया है पैसा?
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines