Bollywood Stars Invested in Real Estate 2024: मुंबई के रियल एस्टेट बाजार से अक्सर किसी न किसी बड़ी डील की खबर आती रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है मुंबई का बॉलीवुड कनेक्शन। अमिताभ बच्चन जैसे फिल्मी सितारे, मुंबई की जमीं पर अपना आशियाना बनाये हुए हैं। इसके चलते यहां प्रॉपर्टी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। 2024 में बॉलीवुड से शहर के रियल एस्टेट में काफी निवेश आया है। चलिए जानते हैं कि इस साल कौन से फिल्मी सितारों ने मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदी है।
Amitabh & Abhishek Bachchan
बच्चन फैमिली के पास मुंबई में पहले से ही काफी प्रॉपर्टी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ और अभिषेक ने 2024 में मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के रियल एस्टेट में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। हाल ही में बच्चन फैमिली ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट इलाके में 24.95 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। इस अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल 10,216 वर्ग फीट है। फैमिली के पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से ओशिवारा और मगाथाने (बोरीवली ईस्ट) की संपत्तियां शामिल हैं, जिसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों हैं।
यह भी पढ़ें –Zayed Khan Networth: सुपरस्टार के फ्लॉप बेटे ने ऐसे कमाए 1500 करोड़, देखें जर्नी
Shahid Kapoor & Mira Kapoor
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने मई 2024 में मुंबई के वर्ली इलाके में Oberoi Three Sixty West प्रोजेक्ट में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 58 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का एक लग्जरी सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है। खबर यह भी है कि उन्होंने अपनी वर्ली वाली प्रॉपर्टी को 20 लाख रुपये महीने के रेंट पर उठा दिया है।
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने भी इस साल मुंबई के रियल एस्टेट में पैसा लगाया है। एक रिपोर्ट की मानें, तो दीपिका ने अपनी फर्म केए एंटरप्राइजेज के माध्यम से सितंबर में बांद्रा पश्चिम इलाके में 17.8 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है। यह प्रॉपर्टी 1845 वर्ग फुट में फैली है। दस्तावेजों से पता चलता है कि दीपिका का यह अपार्टमेंट सागर रेशम को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की 15वीं मंजिल पर है, जो शाहरुख खान के बंगले मन्नत के करीब है।
Tripti Dimri
फिल्म एनिमल से एकदम सुर्खियों में आईं तृप्ति डिमरी ने बांद्रा पश्चिम में कार्टर रोड पर 14 करोड़ रुपये में टू-स्टोरी बंगला खरीदा है। दस्तावेजों से पता चला कि बंगले का कुल क्षेत्रफल 2,226 वर्ग फीट है और यह डील जून 2024 में हुई थी। इस बंगले के लिए तृप्ति डिमरी ने 70 लाख रुपये बतौर स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया था।
Amir Khan
आमिर खान ने जून 2024 में बांद्रा के पाली हिल इलाके में 1,027 वर्ग फुट का एक रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट खरीदा था। यह डील 9 करोड़ रुपये से अधिक में हुई थी। उनकी यह नई प्रॉपर्टी बेला विस्टा अपार्टमेंट में स्थित है, जहां खान के पास पहले से ही कई संपत्तियां हैं।
कब करते हैं इन्वेस्टमेंट?
रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकांश बॉलीवुड स्टार्स ऐसे समय में प्रॉपर्टी खरीदते हैं, जब प्रोजेक्ट या तो अपने शुरुआती चरण में हो या फिर पजेशन मिलने वाली हो। रेजिडेंशियल के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टी भी उनकी पहली पसंद रहती है। अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और अजय देवगन जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में कमर्शियल स्पेस खरीदा है।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
42 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines