Multibagger Stock : शेयर मार्केट इन दिनों एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे कई शेयर हैं जो निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। कई शेयर ने तो बहुत ही कम समय में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कम समय में अच्छा रिटर्न देने वालों में ऐसा ही एक शेयर है। इसने 6 महीने में निवेशकों की झोली नहीं, थैला ही भर दिया है। यही नहीं, इसने एक साल में करोड़पति बना दिया है। हम जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं, उसका नाम Sri Adhikari Brothers Televisn Ntwrk Ltd है।
6 महीने में ही छप्परफाड़ रिटर्न
इस कंपनी के शेयर ने 6 महीने में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इन 6 महीने में इसने 100, 200 नहीं बल्कि 8558 फीसदी रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत 2.80 रुपये थी। अब इसकी कीमत 242.43 रुपये हो गई है। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 85.58 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता। यानी एक लाख रुपये 86.58 लाख रुपये बन चुके होते।
निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दे रहा है यह शेयर।
एक साल में बना दिया करोड़पति
इस शेयर ने एक साल में ही अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इसने एक साल में एक, दो हजार नहीं बल्कि पूरे 17216 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके एक शेयर की कीमत मात्र 1.40 रुपये थी। अब 242.43 रुपये है। एक साल पहले अगर आपने एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 1.72 करोड़ रुपये का फायदा हो चुका होता।
क्या करती है कंपनी
यह ग्रुप ब्रॉडकास्ट, फिल्म, कंटेंट प्रोडक्शन और पब्लिशिंग से जुड़ा है। कंपनी की शुरुआत 1985 में दो भाइयों गौतम अधिकारी और मार्कंड अधिकारी ने की थी। यह साल 1995 में BSE पर लिस्ट हुई थी। कंपनी की अभी नेटवर्थ 591.26 करोड़ रुपये है। मार्च 2024 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2.44 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी की नेट इनकम में 5.35 करोड़ रुपये की गिरावट आई।
ठगों से रहें दूर
अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं ठगों से दूर रहें। इन दिनों ऐसे काफी मामले सामने आ रहे हैं जिनमें जालसाज लोगों को लालच देकर रकम उड़ा रहे हैं। ये जालसाज सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लुभाते हैं और निवेश करने पर मोटे मुनाफे की बात करते हैं। लोगों को फंसाने के बाद ये उन्हें शुरू में निवेश पर मोटा मुनाफा देते हैं।
जब निवेशक इनके इस लालच में आ जाता है तो ये उससे मोटी रकम निवेश कराते हैं। वह रकम इनके प्लेटफॉर्म पर बढ़ती हुई दिखाई देती है। लेकिन जब उस रकम को निकाला जाता है तो इसके बदले में और रकम मांगी जाती है। बाद में ये जालसाज रकम उड़ा देते हैं और निवेशक से संपर्क तोड़ लेते हैं।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले हो जाएं अलर्ट! चोरी हो सकते हैं शेयर, ये हैं बचने के 5 टिप्स
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines