Multibagger Stock : रेलवे से जुड़ी सभी सरकारी कंपनियों के शेयर इन दिनों सरपट दौड़ रहे हैं। इन्हीं में एक कंपनी के शेयर ने निवेशकों को कम समय में ही मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने एक साल में निवेशकों की झोली भर दी है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इस कंपनी के शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, उसका नाम Indian Railway Finance Corp Ltd (IRFC) है। यह एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनी है।
6 महीने में दोगुनी से ज्यादा रकम
इस शेयर ने 6 महीनों में ही निवेशकों को दोगुने से ज्यादा रिटर्न दे दिया है। 8 जुलाई को इसके एक शेयर की कीमत 202.50 रुपये रही। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत करीब 100 रुपये थी। ऐसे में देखा जाए तो इसने एक साल में 102 फीसदी से कुछ ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको एक लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। आपका कुल निवेश 2.02 लाख रुपये होता।
इस शेयर ने 6 महीने में ही दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है।
एक साल में बंपर रिटर्न
बात अगर एक साल की करें तो इस शेयर ने 200, 300 नहीं बल्कि पूरे 500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके एक शेयर की कीमत करीब 33 रुपये थी। एक साल में इसने करीब 515 फीसदी का प्रॉफिट दिया है। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी के शेयर में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 5.15 लाख रुपये का फायदा हो गया होता। यही नहीं, आपका कुल निवेश 6.15 लाख रुपये होता।
5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न
बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 5 साल में मिला रिटर्न किसी भी सरकारी स्कीम के रिटर्न के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। इसने 5 साल में करीब 717 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आपको 7.17 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता और आपका कुल फंड 8.17 लाख रुपये होता।
क्या करती है कंपनी?
IRFC एक सरकारी कंपनी है। इसकी स्थापना दिसंबर 1986 में हुई थी। इसका मुख्य काम भारत में रेलवे सेक्टर को फाइनेंस पर वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह कंपनी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के नियंत्रण में भारतीय बाजारों और विदेशी बाजारों से फंड एकत्रित करती है। फिर इस फंड को यह कंपनी रेलवे कंपनियों और रेलवे की नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुहैया करवाती है। कंपनी का साल 2024 में रेवेन्यू करीब 26 हजार करोड़ रुपये था। कंपनी का मार्केट कैप अभी 2.64 लाख करोड़ रुपये है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : चाय के शौकीनों के लिए काम की खबर! महंगी पड़ेगी हर एक चुस्की, इन दो वजहों से बढ़ी कीमत
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
15 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines