Multibagger Penny Stock : अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और पोर्टफोलियो में पेनी स्टॉक रखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। एक पेनी स्टॉक ने एक साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 या 2 लाख नहीं बल्कि पूरे 50 लाख रुपये बना दिया है। हम बात कर रहे हैं Spright Agro Ltd कंपनी के शेयर की। इस कंपनी के शेयर ने एक साल में 5091 फीसदी का रिटर्न दिया है।
करीब 35 रुपये है कीमत
इस कंपनी एक शेयर की कीमत अभी 35.30 रुपये है। एक साल पहले इस शेयर की कीमत मात्र 68 पैसे थी। अगर बात इसके 6 महीने के रिजल्ट की करें तो इतने समय में शेयर ने करीब 672 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर अप्रैल 2021 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। इसका लिस्टिंग प्राइज 36 पैसे था। ऐसे में देखा जाए तो कंपनी ने करीब 3 साल में 9705 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Multibagger Penny Stock Spright Agro Ltd
1800 करोड़ रुपये है कंपनी का मार्केट कैप
खेती से जुड़ी चीजों में बिजनेस करने वाली इस कंपनी का मार्केट कैप 1809 करोड़ रुपये है। मार्च में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू करीब 44 करोड़ रुपये था। कंपनी को नेट प्रॉफिट 5.78 करोड़ रुपये का हुआ था।
यह भी पढ़ें : IPO से जुड़ी इन बेसिक बातों को जानते हैं आप? आज से इन कंपनियों में रकम लगाने का मौका
समझदारी से करें निवेश
पेनी स्टॉक में निवेश करना जोखिमभरा होता है। ये शेयर जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे गिर जाते हैं। अगर आप पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो इनमें बहुत बढ़ी रकम खर्च न करें। इनमें निवेश करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- जब भी कोई पेनी स्टॉक गिर रहा हो और उस पर लोअर सर्किट लग रहा हो तो उसमें निवेश न करें।
- किसी भी पेनी स्टॉक में निवेश से पहले कंपनी की फाइनेंशियल डिटेल्स और कंपनी के बारे में जान लेना चाहिए।
- सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी पर भरोसा न करें और वहां बताए गए लालच में न आएं।
- पेनी स्टॉक से समय-समय पर प्रॉफिट लेते रहें। इनसे निकलने के लिए एक समय फिक्स करें। प्रॉफिट लेकर निकल जाएं।
- पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो लंबे समय के लिए न करें। शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करें।
- पेनी स्टॉक में रिस्क का ध्यान रखें। ऐसे शेयर खरीदने से बचें जिनमें ज्यादा रिस्क हो।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
13 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines