Multibagger Penny Stock : 10 रुपये से कम कीमत के शेयर का छप्परफाड़ रिटर्न, एक महीने में दोगुनी कर दी रकम

Multibagger Penny Stock Franklin Industries Ord : कई पेनी स्टॉक शेयर मार्केट में धमाल मचा रहे हैं। ऐसे ही एक शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस शेयर ने 1 महीने में निवेश को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। वहीं इस शेयर ने एक साल में 700 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस शेयर की कीमत 10 रुपये से कम है।

Multibagger Penny Stock

Multibagger Penny Stock

Franklin Industries Ord Return Double in One Month: शेयर मार्केट में निवेश करने वाले काफी निवेशकों को पेनी स्टॉक्स भाते हैं। इसका कारण है कि ये कम समय में अच्छा रिटर्न दे देते हैं। ऐसा ही पेनी स्टॉक Franklin Industries का है। इस शेयर ने एक महीने में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। वहीं अगर इसके एक साल के रिटर्न की बात करें तो इतने समय में इसने निवेशकों की मौज कर दी हैं।

विज्ञापन

1 महीने में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

इस शेयर ने एक महीने में करीब 132 फीसदी रिटर्न दिया है। एक महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत 2.94 रुपये थी। आज यह 131.63 फीसदी की वृद्धि के साथ 6.81 रुपये पर पहुंच गया है। एक महीने में इसमें 3.87 रुपये की तेजी आई है। अगर आपने इसमें एक महीने पहले 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको करीब 1.32 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

विज्ञापन
Multibagger Penny Stock

Multibagger Penny Stock

1 साल में जबरदस्त रिटर्न

अगर कंपनी के 1 साल के रिटर्न की बात करें तो इसने एक साल में 700 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके एक शेयर की कीमत 84 पैसे थी। एक साल में इसमें 710.71 फीसदी की बढ़त हो चुकी है और अब यह 6.81 रुपये पर है। अगर आपने एक साल पहले इसमें 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 7.10 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

विज्ञापन

क्या करती है कंपनी

यह कंपनी कॉन्ट्रेक्ट फॉर्मिंग से जुड़ी है। यह किसानों और कंपनियों के बीच एक ब्रिज का काम करती है। कंपनी की जरूरत के अनुसार खेती करती है। कंपनी के पास एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स की टीम है जो किसानों को फसल उगाने से लेकर काटने तक में टेक्निकल सपोर्ट देती है। साथ ही बीज बोने से लेकर कीटनाशकों का छिड़काव और खाद्य की जानकारी जरूरत के अनुसार किसानों को देती है। यह कंपनी फसल को खेतों से बाजार तक पहुंचाने का भी काम करती है।

विज्ञापन

90 करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप

कंपनी का मार्केट कैप 94 करोड़ रुपये का है। अगर कंपनी के रेवेन्यू की बात करें यह भी काफी अच्छा है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7.34 करोड़ रुपये था। वहीं दूसरी तिमाही में यह 8.53 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद तीसरी तिमाही में इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी आई। तीसरी तिमाही में रेवेन्यू दूसरी तिमाही के मुकाबले करीब दो गुना बढ़कर 16.73 करोड़ रुपये पहुंच गया था। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 3.45 करोड़ रुपये था। इससे पहले दूसरी तिमाही में प्रॉफिट मात्र 0.75 करोड़ रुपये ही था।

Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ