Reliance Industries Market Valuation: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज का जलवा शेयर मार्केट में कायम है। जिसके चलते पिछले हफ्ते 10 कंपनियों के मार्केट वैल्यूएशन में मुकेश अंबानी ने बाजी मारी है। सभी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें TCS लेकर HDFC बैंक और भारतीय एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी ने गिरते हुए बाजार में भी कमाल का प्रदर्शन किया है।
ये हैं नंबर 1,2,3
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री पिछले हफ्ते 15,55,531 करोड़ रुपए की मार्केट वैल्यूएशन के साथ नंबर एक के पायदान पर रही। वहीं दूसरे नंबर पर टाटा की TCS 12,78,564 करोड़ के साथ रही। तीसरे नंबर की बात करें तो वहां मौजूद है हिंदुस्तान युनिलीवर, जिसकी मार्केट वैल्यूएशन 5,86,230 करोड रुपए रही।
गिरते हुए मार्केट में भी रिलायंस का कायम है जादू
यानी साफ है शेयर मार्केट भले ही डाउन चल रहा है पर मुकेश अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्री का जलवा कायम है। बड़ी-बड़ी कंपनियों से रिलायंस आगे निकलते जा रही है। वैसे भी गिरते हुए बाजार में रिलायंस के शेयर ने अपने निवेशकों का फायदा ही कराया है। साथ में कंपनी की पॉलिसी शेयर को आगे लेकर जा रही हैं। जिससे मार्केट वैल्यूएशन में इजाफा हो रहा है।
यह भी पढ़ें-IOCL & BPCL Fine: बैंकों के बाद अब पेट्रोल पंप कंपनियों पर लग गया तगड़ा जुर्माना
सोमवार को निवेशकों की नजर रिलायंस पर
आने वाला समय रिलायंस के लिए काफी बड़ा है, क्योंकि मुकेश अंबानी नए प्लान के साथ निवेशकों को अगले हफ्ते दिख सकते हैं। 3 दिन बाजार लाल निशान पर बंद रहा, अब सोमवार को निवेशकों को शेयर बाजार से उम्मीद है। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्री कमाल कर सकती है। आई हुई इस लिस्ट से साफ पता चलता है कि रिलायंस, टाटा, एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ, इंफोसिस, हिंदुस्तान युनिलीवर और भारतीय एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के मुकाबले काफी अच्छा काम कर रही है।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
6 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
7 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
16 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines