IOC & BPCL Fine: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी (CPCB) ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) पर जुर्माना ठोक दिया है, वो इसलिए क्योंकि इन दोनों कंपनी ने अपने पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नहीं लगाए हैं। इसकी जानकारी शेयर बाजार को दोनों कंपनियों ने सूचना भेज कर दी है। जुर्माने की बात करें तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) पर 1 करोड़ और बीपीसीएल (BPCL) यानी भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पर 2 करोड़ का जुर्माना लगा है।

इंडियन ऑयल ने दी जानकारी

इंडियन ऑयल की तरफ से जानकारी दी गई है कि कंपनी को सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से वैपर रिकवरी सिस्टम यानी VRS नहीं लगवाने के लिए 1 करोड़ का जुर्माना का नोटिस भेजा है। इसके लिए कंपनी की तरफ से आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

BPCL की अलग है प्लानिंग

वहीं बीपीसीएल ने शेयर बाजार में जानकारी दी कि पेट्रोल पंप पर एक नियमित समय में सीपीसीबी नहीं लगाए गए, जिसकी वजह से 2 करोड़ का जुर्माना का नोटिस उन्हें मिला है. हालांकि कंपनी आगे की जांच करेगी, जिसमें अगर सब ठीक पाया जाता है तो फिर कानूनी मदद ली जा सकती है।

RBI हो रही है बैंकों पर सख्त

आपको बता दे इससे पहले आरबीआई बैंकों पर जुर्माने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ोदा, आईसीआईसीआई और कोटक बैंक उन प्रमुख बैंकों में शामिल है। वहीं ओवरऑल बैंकों की बात करें तो 20 बैंक पर आरबीआई अभी तक बड़ी कार्रवाई कर चुका है खबर तो ये भी है कि आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ