Mukesh Ambani Net Worth: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की करोड़ों की शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक, उनकी शादी पर लगभग 5000 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति से हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस बीच उन्हें बड़ा झटका लग गया है। मुकेश अंबानी को मंगलवार को एक दिन में 9200 करोड़ रुपये का घाटा हो गया।
शेयर मार्केट में मची उथल-पुथल
दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट में की गई घोषणाओं के बाद शेयर बाजार में उथल-पुथल मच गई। इसके बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई। सीतारमण के लॉन्ग टर्म (LTCG) और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स (STCG) टैक्स में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर आ गया था। जिसका सीधा असर मुकेश अंबानी के शेयरों पर पड़ा। उन्हें तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इतना नुकसान
इस घाटे का मुकेश अंबानी की नेटवर्थ पर बड़ा असर पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के आंकड़े इसके गवाही दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, उनकी संपत्ति में 1.10 बिलियन डॉलर यानी 9200 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस वक्त उनकी संपत्ति 112 बिलियन डॉलर हो गई है। हालांकि, बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मामूली बढ़त देखने को मिली। शेयर 2,988 रुपये पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की शादी के ट्रोलर्स को पाकिस्तानी एक्टर का मुंहतोड़ जवाब, बोले- खुशी उनकी, पैसा उनका…
अडानी ग्रुप को हुआ फायदा
हालांकि दूसरी ओर अडानी ग्रुप को इस उथल-पुथल में थोड़ा फायदा हुआ। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 724 मिलियन डॉलर यानी करीब 6060 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार, उनकी संपत्ति बढ़कर 102 बिलियन डॉलर हो गई है। गौतम अडानी देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। दरअसल, बजट के दिन शेयर मार्केट में लिस्टेड अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी गई। बुधवार को एनएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2,968.80 रुपये पर जाकर बंद हुआ। जिसका असर अडानी की नेटवर्थ पर देखा गया।
ये भी पढ़ें: पेरिस में नीता अंबानी का जलवा, फिर बनीं IOC की मेंबर
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
13 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
16 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
16 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines