Reliance Retail News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी की लीडरशिप में भारत के सबसे बड़े रिटेलर ने अपने ऑपरेशंस को व्यवस्थित करने के लिए प्रवासी भारतीयों की मदद ली है। मकसद रिलायंस रिटेल के ग्रॉसरी चेन और ऑनलाइन फैशन रिटेल बिजनेस AJIO के ऑपरेशंस को व्यवस्थित करना है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस रिटेल ने यूरोप, अमेरिका और दक्षिण एशिया के देशों में काम करने वाले प्रवासी भारतीयों को हायर किया है, ताकि ऑपरेशंस को बेहतर करने के साथ मार्जिन्स को भी बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही प्रवासी भारतीयों को ये भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे युवा भारतीय कारोबारियों के एक समूह को कोचिंग देंगे और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेंगे। कंपनी की योजना भविष्य के लिए इन युवा कारोबारियों को तैयार करने की है।
ये भी पढ़ेंः भारत के मुकाबले चीन बना फेवरेट! FPI ने 2024 में 61 हजार करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचे
रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम पांच चीफ एग्जीक्यूटिव्स, जो अपनी उम्र के 50 से 60 वर्ष के दायरे में हैं, उन्हें भी सलाहकार के तौर पर मेंटर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। या फिर अगले कुछ सालों में उन्हें रिटायर किया जा सकता है। ऐसे में कंपनी का प्लान है कि युवा बिजनेस लीडर्स के जरिए उनकी जगह को भरा जाए।
20-30 प्रोफेशनल्स ने किया ज्वॉइन
रिलायंस रिटेल के एक एग्जीक्यूटिव के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 से 30 प्रोफेशनल्स – जिनमें कुछ प्रवासी हैं और कुछ भारत से हैं – ने हाल ही में कंसल्टेंट के तौर पर ज्वॉइन किया है। इनका काम सप्लाई चेन, फाइनेंस, ऑपरेशंस, कैटेगिरी, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और खास तौर पर मार्जिन्स पर काम करना है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस रिटेल ने उत्तराधिकार प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें 50 से 60 वर्ष की उम्र वाले टॉप एग्जीक्यूटिव्स को आने वाले दिनों में बदला जाएगा। कंपनी ने ये फैसला उस समय किया है, जब उसके पास कोई औपचारिक रिटायरमेंट पॉलिसी नहीं है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में जिन पदों पर बदलाव हो सकते हैं, उनमें रिलायंस रिटेल वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (इस पद पर अभी वी सुब्रह्मण्यम हैं), ग्रासरी रिटेल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ये पद अभी दामोदर मॉल के पास है) के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल बिजनेस के सीईओ ब्रायन बेड और लाइफ स्टाइल एंड फैशन रिटेल बिजनेस के सीईओ अखिलेश प्रसाद की जगह पर भविष्य में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः शेयर बाजार में दिवाली आज, जानिए कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, कब होगा प्री-ओपनिंग सेशन
इसके साथ ही AJIO और रिलायंस ट्रेंड्स के सीईओ विनीत नायर और विपिन त्यागी को भी बदला जा सकता है। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि इन सीईओ को कब मेंटर के रोल में भेजा जाएगा, लेकिन हर बड़े बिजनेस की तरह रिलायंस रिटेल में भी उत्तराधिकार प्लान पर काम शुरू हो गया है। ये टॉप लीडर्स खुद अपने उत्तराधिकारियों को ट्रेंड और तैयार कर रहे हैं। और इस काम में उन्हें अनुभवी प्रवासी भारतीयों से भी मदद मिल रही है।
रिलांयस रिटेल को जानिए
भारत के सबसे बड़े रिटेलर रिलायंस रिटेल को अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी चलाती हैं। रिलायंस रिटेल का दुनिया के बड़े इंटरनेशनल ब्रैंड्स – जैसे कि वर्साचे, अमीरी, अरमानी और बालेंसीगा के साथ साझेदारी है। रिलायंस रिटेल इन ब्रैंड्स को भारतीय बाजार में बेचता है।
ईशा अंबानी की लीडरशिप में रिलायंस रिटेल ने बहुत छोटे समय में ही तेज ग्रोथ हासिल की है। वर्ष 2023 में कंपनी के 3300 स्टोर पूरे भारत में खोले गए हैं। रिलायंस रिटेल का अनुमानित मूल्य लगभग 8.3 लाख करोड़ रुपये है।
बता दें कि ई-कॉमर्स बिजनेस AJIO और ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा के साथ रिलायंस रिटेल के जबरदस्त विस्तार का श्रेय ईशा अंबानी को दिया जाता है। हाल ही में हार्पर बाजार वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2024 के दौरान ईशा को ऑइकॉन ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
3 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
6 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
9 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
9 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
10 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
23 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines