शेयर बाजार में दिवाली आज, जानिए कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, कब होगा प्री-ओपनिंग सेशन

Diwali Muhurat Trading 2024: शेयर बाजार में दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस दिन से नए संवत की शुरुआत होती है। 31 अक्टूबर को शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहा।

Share Market

शेयर बाजार की दिवाली 1 नवंबर को है। इसी दिन शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग रखी गई है। फाइल फोटो

Diwali Muhurat Trading 2024: देश के कई हिस्सों में दिवाली का त्यौहार आज मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज शुक्रवार को दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन करेंगे। हालांकि शेयर बाजार में 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी है, लेकिन शाम में बीएसई और एनएसई मुहूर्त कारोबार करेंगे। शाम के 6 बजे से शाम के 7 बजे तक एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशल होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग पर प्री ओपनिंग सेशन शाम 5.45 बजे से शाम के 6 बजे तक होगा।

मुहर्त ट्रेडिंग में क्या होता है?

दरअसल मुहूर्त ट्रेडिंग के समय में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, सिक्योरिटीज लेंडिंग और एसएलबी जैसे कई सेगमेंट में ट्रेडिंग होती है। बीएसआई और एनएसई ने 20 अक्टूबर 2024 को अलग-अलग सर्कुलर में यह घोषणा की थी।

मुहूर्त ट्रेडिंग एक खास सेशन होता है। ये नव संवत के मौके पर आयोजित किया जाता है, जिसकी शुरुआत हिंदू कैलेंडर के मुताबिक दिवाली के मौके से होती है। यह एक घंटे का सेशन होता है। माना जाता है कि मुहूर्त के दौरान ट्रेडिंग करने से शेयर धारकों को समृद्धि मिलती है और वित्तीय विकास होता है।

मुहूर्त ट्रेडिंग 1950 के दशक में चर्चा में आया था। सन 1957 में बीएसई और 1992 में एनएसई ने इसे शुरू किया। तब से ये परंपरा चली आ रही है। शेयर में ट्रेड करने वाले इस दिन जरूर कुछ न कुछ खरीदते हैं।

31 अक्टूबर को खुला था बाजार

उत्तर भारत के कई राज्यों में दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर को मनाया गया। हालांकि इस दिन बीएसई और एनएसई खुले थे। गुरुवार को दोनों बाजारों में सामान्य दिनों की तरह कारोबार हुआ। यह संवत 2080 का आखिरी ट्रेडिंग सेशन था।

31 अक्टूबर को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी शेयरों में गिरावट की वजह से 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 553 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 79,389 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 135 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,205 पर बंद हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ