Reliance Industries Ltd 47th AGM : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज यानी गुरुवार को सालाना आम बैठक (AGM) का आयोजन हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने भी बैठक को संबोधित किया और कंपनी की भविष्य की योजनाओं का ऐलान किया। आइए जानते हैं एशिया के सबसे अमीर शख्स ने अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में अपने संबोधन के दौरान क्या कुछ कहा।
मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनावों ने स्थिरता, सततता और देश के लोकतंत्र को शानदार जीत दिलाई है। इससे वैश्विक स्तर पर देश का कद ऊंचा हुआ है और यह हमारे आर्थिक विकास के लिए भी अच्छा है।
एक ओर उम्मीद, दूसरी ओर चिंता
अंबानी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि आज हमारे सामने उम्मीद और चिंता दोनों हैं। एक ओर हम बेहतरीन समय में रह रहे हैं, जहां साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांतिकारी सफलताएं हासिल की जा रही हैं। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजें, कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स और लाइफ साइंसेज की फील्ड्स में हम तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मुफ्त मिलेगी 100 GB तक की स्टोरेज
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने आगे कहा कि ये सभी टेक्नोलॉजी पूरी मानव जाति के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य के वादे करती हैं। लेकिन दूसरी ओर, कई जियोपॉलिटिकल विवाद वैश्विक शांति, स्थिरता और यहां तक कि कई देशों की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इन समस्याओं के हल के लिए जरूरी कदम उठाए जाना जरूरी हो गया है।
भारत में है विकास की तेज रफ्तार
ग्लोबल साउथ में बेहतर जीवन की उम्मीद के बीच विकास से जुड़ी समस्याओं को दरकिनार करना न तो संभव है और न ही इसे स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन, इस तरह के अनिश्चितताओं से भरे समय में भी एक बात निश्चचित है और वह यह कि अमृत काल में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए नए भारत का उदय।
ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने की कई बड़ी घोषणाएं, AI के साथ खोला ऑफर्स का पिटारा
अंबानी ने कहा कि भारत के पास अनोखे डेमोग्राफिक्स हैं और तुलनात्मक रूप से कर्ज के कम बोझ के साथ विकास की तेज रफ्तार है। आज भारत वैश्विक आर्थिक ट्रेन में बोगी नहीं बल्कि सबसे बड़े ग्रोथ इंजंस में से एक है। आईएमएफ का अनुमान है कि 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
आजादी की सालगिरह मनाने का..
मुकेश अंबानी ने कहा कि ये लक्ष्य हासिल करना आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाने का सबसे बेहतरीन तरीका होगा। वैश्विक स्तर पर भारत पूरी दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ है। समृद्ध विरासत, सशक्त आबादी, बढ़ती आर्थिक शक्ति और सदियों पुराने शांति के संदेश के साथ हमारा देश दुनिया में बेहतर बदलाने में अहम भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें: 31 अगस्त से लाखों लोगों को होगी दिक्कत! न मिलेगा OTP, न आएगा SMS
बेहतर भारत और एक बेहतर दुनिया बनाने के लक्ष्य में मुकेश अंबानी ने रिलायंस की भूमिका पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि हमारे सभी बिजनेस भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लगातार मुख्य ड्राइवर्स का रोल निभा रहे हैं। मैं निजी तौर पर मानता हूं कि रिलायंस एक सक्सेस स्टोरी इसलिए बनी है क्योंकि हमने इसे एक पर्पज के साथ आगे बढ़ाया है।
हमारा बिजनेस देश की बेहतरी का
अंबानी ने कहा कि हम शॉर्ट टर्म प्रॉफिट और संपत्ति जमा करने का बिजनेस नहीं करते। हम देश के लिए संपत्ति बनाने और हर रोज हर भारतीय के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करने का कारोबार करते हैं। अंबानी ने आगे कहा कि हम भारतीय कंज्यूमर के लिए ईज ऑफ लिविंग के साथ बेहतरीन क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स और सर्विसेज उपलब्ध कराते हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी की योजना गिनीज बुक में हुई दर्ज, 10 साल में खुले 53 करोड़ खाते
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
2 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
3 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
5 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
7 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
8 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines