Dhoni Brand Endorsements: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कमाई की पिच पर भी लगातार चौक्के-छक्के लगा रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट इतना ज्यादा है कि बिग बी और शाहरुख खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बादशाहत भी हिल गई है। एक रिपोर्ट बताती है कि 2024 के पहले छह महीनों में धोनी सबसे ज्यादा कंपनियों को आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 42 प्रभावशाली ब्रांड्स के साथ डील साइन की है।
कम नहीं हुई लोकप्रियता
महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम Chennai Super Kings से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। कंपनियां उनके साथ रिश्ता जोड़ने को बेकरार रहती हैं। TAM मीडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट बताती है कि कैप्टन कूल धोनी ने 2024 के पहले छह महीनों में 42 ब्रांड डील हासिल की हैं। इस मामले में उन्होंने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें – आपके सुरूर से संजू बाबा की बढ़ रही कमाई, चलिए समझाते हैं पूरा गणित
इनसे जुड़ा है रिश्ता
हाल ही में धोनी ने यूरोग्रिप टायर्स (Eurogrip Tyres) के साथ भी एक डील फाइनल की। महेंद्र सिंह धोनी का ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो काफी डायवर्सिफाई है। उन्होंने कई अलग-अलग कंपनियों के साथ रिश्ता जोड़ा हुआ है। इसमें फ्रेंच कार कंपनी सिट्रोएन, फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी क्लियरट्रिप, ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस, पेप्सी, EMotorad, मास्टरकार्ड, Gulf ऑयल, ओरिएंट इलेक्ट्रिक और फिटनेस ब्रांड Explosive Whey शामिल हैं। इसके अलावा, कई दूसरी कंपनियों के साथ भी उनका करार है।
इस मामले में कुछ पीछे
पिछले कुछ समय में धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट में काफी बड़ा नाम बन गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 की पहली छमाही में अमिताभ बच्चन ने 41, शाहरुख खान ने 34 और करीना कपूर ने 31 ब्रांड्स के साथ करार किया। जबकि धोनी के खाते में 42 डील आईं। महेंद्र धोनी का औसत डेली स्क्रीन टाइम 14 घंटे है, जो अक्षय कुमार के 22 घंटे, शाहरुख खान के 20 घंटे और अमिताभ बच्चन के 16 घंटे के मुकाबले कम है, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ रही है।
CSK की झोली भी भरी
धोनी की लोकप्रियता का फायदा केवल उनके बैंक बैलेंस को ही नहीं मिला है, बल्कि CKS की झोली भी भर रही है। Houlihan Lokey की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की मोस्ट वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी बना दिया है। 2024 में CSK की ब्रांड वैल्यू 231 मिलियन डॉलर है, जो बाकी टीमों के मुकाबले ज्यादा है।
कितनी है नेटवर्थ?
कैप्टन कूल धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये ही हर साल मोटी रकम कमाते हैं। उनकी नेटवर्थ 1,040 करोड़ रुपए के आसपास है। वह हर महीने लगभग 4 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। धोनी ने कई कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है। एक रिपोर्ट बताती है कि धोनी ने बेंगलुरु बेस्ड फिटनेस स्टार्टअप Tagda Raho, डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Khatabook और पुरानी कारों की कंपनी Cars24 में भी पैसा लगाया है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
22 mins agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines