Narmada Expressway: मध्य प्रदेश में सबसे बड़े एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम नर्मदा एक्सप्रेस वे रखा गया है। यह हाईवे राज्य के 11 जिलों से गुजरते हुए निकलेगा, जो 1206 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण में कुल लागत 31,000 करोड़ रुपये आएगी। नर्मदा एक्सप्रेस वे से 30 नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिलों की सड़कें जुड़ेंगी। इसके बनने से जिन 11 जिलों को कनेक्टिविटी मिलेगी उनमें विकास तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
1206 किमी लंबा एक्सप्रेस वे
नर्मदा एक्सप्रेस वे के रूट से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया कि 1206 किमी लंबा यह एक्सप्रेस वे निमाड़ क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिसमें खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जिले आएंगे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इससे एमपी के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। इसके पहले पीएमओ में इसकी शिकायत की गई थी, जिसके बाद सर्वे एजेंसी ने अपने काम में संशोधन कर सर्वे कार्य जारी रखा है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे से जुड़ेंगे 3 राज्य, कम होगा सफर का समय, देखें पूरा रूट
यह अमरकंटक के अनूपपुर से आलीराजपुर तक बनाया जाएगा। वहीं जिन जिलों को इस एक्सप्रेस वे से फायदा मिलेगा, उसमें अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर का नाम शामिल है।
ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे
इसके अलावा एमपी में ग्वालियर से आगरा के लिए भी एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेस वे आगरा के इनर रिंग रोड पर बने देवरी गांव को ग्वालियर बाईपास पर बने सुसेरा गांव से जोड़ने का काम करेगा। इस प्रोजेक्ट में 502 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी, जिसकी लागत 2,497.84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे के बनने से आगरा और ग्वालियर के बीच का सफर 2 से 3 घंटे कम हो जाएगा। नर्मदा एक्सप्रेस वे ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे से बहुत बड़ा होगा।
ये भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में! ग्रीनफील्ड, DND और KGP एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा इंटरचेंज
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
14 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines