हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indian Bullet Train: मोदी सरकार ने 7 नए बुलेट ट्रेन रूटों को दी हरी झंडी! दिल्ली-वाराणसी और मुंबई-पुणे समेत देखें पूरी लिस्ट और टाइमिंग

Modi Government Bullet Train Project 2026: भारत में मुंबई-अहमदाबाद के अलावा 7 नए हाई-स्पीड रेल रूट मंजूर। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे के बीच देखें सफर का समय।

विज्ञापन

भारत में हाई-स्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन का सपना देख रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर चल रहे काम के बीच, मोदी सरकार ने देश के अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए 7 नए बुलेट ट्रेन रूटों (Corridors) की पहचान कर उन्हें मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सबसे बड़े आर्थिक, औद्योगिक, तकनीकी (Tech Hubs) और पर्यटन केंद्रों को आपस में तेज रफ्तार से जोड़ना है। इसके तहत दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है।

EPFO New Rule: इसी महीने शुरू हो जाएगी UPI-ATM के जरिए EPFO से पैसे निकालने की सुविधा, लेकिन टैक्स के नियम क्या होंगे?

ये हैं वो 7 नए बुलेट ट्रेन रूट्स:

सरकार द्वारा प्रस्तावित किए गए नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की लिस्ट नीचे दी गई है:

विज्ञापन

मुंबई – पुणे

पुणे – हैदराबाद

विज्ञापन

हैदराबाद – बेंगलुरु

हैदराबाद – चेन्नई

विज्ञापन

चेन्नई – बेंगलुरु

दिल्ली – वाराणसी

विज्ञापन

वाराणसी – सिलीगुड़ी

कैसे शुरू होगा काम?

हालांकि सरकार ने अभी तक इन नए रूटों पर निर्माण कार्य शुरू होने की कोई निश्चित तारीख (Timeline) घोषित नहीं की है। जमीन पर काम शुरू होने से पहले हर रूट की व्यवहार्यता का अध्ययन (Feasibility Study), सरकारी मंजूरी, फंडिंग की व्यवस्था और भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन

सफर का समय: घंटों का रास्ता मिंटों में होगा तय
बुलेट ट्रेन नेटवर्क तैयार होने के बाद दो शहरों के बीच यात्रा के समय में भारी कटौती आएगी। सरकार द्वारा जारी अनुमानित समय इस प्रकार है:

मुंबई से पुणे: मात्र 48 मिनट

विज्ञापन

बेंगलुरु से चेन्नई: मात्र 73 मिनट (1 घंटा 13 मिनट)

मुंबई से अहमदाबाद (पहला प्रोजेक्ट): 1 घंटा 57 मिनट

विज्ञापन

पुणे से हैदराबाद: 2 घंटे 8 मिनट

बेंगलुरु से हैदराबाद: 2 घंटे 10 मिनट

दिल्ली से लखनऊ: 2 घंटे

दिल्ली से वाराणसी: 3 घंटे 15 मिनट

दिल्ली से सिलीगुड़ी: 6 घंटे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola