Mobile Phone Repair Government Website: आज के समय में हर किसी के लिए मोबाइल फोन को रखना जरूरी के साथ जरूरत बन चुका है। फोन न सिर्फ हमारे दस्तावेज को सुरक्षित रखने का एक जरिया बन चुका है बल्कि तस्वीरों को क्लिक करने से लेकर सेव रखने के लिए भी एक एल्बम की तरह काम आता है। इसलिए हममें से कई लोगों के लिए स्मार्टफोन को खरीदना इतना जरूरी हो चुका है कि इसके लिए कई बार हम ज्यादा पैसे भी खर्च करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
आमतौर पर 10 हजार रुपये में एक सही फीचर के साथ स्मार्टफोन मिल जाता है, लेकिन जब कोई फ्लैगशिप फोन खरीदना हो तो पॉकेट से 35 हजार से 60 हजार रुपये तक निकालना आम बात है। वहीं, अगर इतने महंगे फोन पर हल्की सी भी खरोंच आ जाए तो दिल के टुकड़े होने के साथ-साथ बजट भी डामाडोल हो सकता है।
बार-बार आपसे भी गिरता है फोन?
जी हां, अगर हाथ से फोन गिर जाए या वो बार-बार गिरकर टूट जाए तो उसकी कीमत सिर्फ कम ही नहीं होती बल्कि उसमें कई तरह की अन्य खराबी भी आ जाती है। ऐसे में आप चाहकर भी अपने फोन की कंडीशन में सुधार नहीं कर सकते हैं। रिपेयर शॉप पर भी आप कितनी बार जाकर अपना फोन सही करवाएंगे, जिसे ठीक करवाने में 5 से 10 हजार रुपये का खर्च होना आम बात है।
ये भी पढ़ें- 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट!
मोबाइल फोन गिर जाने पर क्या करें?
आपसे अगर सवाल किया जाए कि अगर आपको फोन गिर जाता है या फिर बार-बार फोन गिरकर टूट जाता है तो आप क्या करते हैं? शायद इसका जवाब ये ही होगा कि इसे फोन की कंपनी या रिपेयर शॉप पर ठीक करवाने के लिए देते हैं। ऐसे में आपका कितना खर्चा होता होगा? 3000 रुपये या फिर 5000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक का आमतौर पर खर्च होता होगा।
सरकारी वेबसाइट से सस्ते में करवाए सही
फोन की स्क्रीन टूट जाने पर सबसे ज्यादा खर्चा आता है। इसे सही करवाने जाएं तो जेब पर बहुत ज्यादा जोर पड़ सकता है। इसलिए अब आपकी पॉकेट पर ज्यादा असर न पड़े इसके लिए आप सरकारी वेबसाइट की मदद से सस्ते में फोन सही करवा सकते हैं। ये एक सस्ता फोन रिपेयर पोर्टल है।
किस वेबसाइट से सस्ते में होगा फोन ठीक?
आप सरकार की https://righttorepairindia.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर सस्ते में फोन सही करा सकते हैं। इसके लिए आपको बस पोर्टल पर जानकर साइन अप करना होगा और फिर यहां अपने फोन की कंपनी और मॉडल को एंटर करना होगा, जिसके बाद वेबसाइट के जरिए आप सीधा मोबाइल कंपनी की ऑफिशियल साइट पर चले जाएंगे और वहां जाकर देख सकेंगे कि टूटी स्क्रीन को कितनी कॉस्ट के साथ ठीक करवाया जा सकता है।
आपका फोन कहां सबसे कम कीमत पर सही हो सकता है? ये देखने के लिए आप रिपेयर शॉप पर जाकर भी अपना फोन चेक करा सकते हैं और फिर वेबसाइट से रेट को कंपेयर करते हुए देख सकते हैं कि कहां सबसे कम में आपका फोन ठीक हो रहा है।
ये भी पढ़ें- कमाल का है ये App! खुद आपके Babu-Shona को भेजेगा Good Morning का मैसेज
संबंधित खबरें
SBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
5 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
7 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
7 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
8 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
22 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines