Microsoft pay one Billion dollar former CEO Steve Ballmer: दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर को नए साल के मौके पर हजारों करोड़ रुपये का गिफ्ट मिलने वाला है, उन्हें कंपनी में कुछ नहीं करने के लिए 8,300 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके पीछे की वजह है, उनके कंपनी में 33.32 करोड़ शेयर हैं, इस पर उन्हें डिविडेंड दिया जाएगा। बाल्मर की माइक्रोसॉफ्ट में 4% हिस्सेदारी है।
20 प्रतिशत टैक्स भी देना पड़ेगा
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने डिविडेंड में 10 फीसदी की दर से बढ़ोतरी की है, ऐसे में स्टीव बाल्मर को इससे हजारों करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा। हालांकि, उन्हें इसके लिए 20 प्रतिशत टैक्स भी देना पड़ेगा, जो एक बिलियन डॉलर के हिसाब से 1600 करोड़ रुपये होता है। अमेरिका में वार्षिक आय 5 लाख डॉलर या उससे ज्यादा होने पर 20 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी 2003 से शेयर धारकों को डिविडेंड दे रही है, तब से लेकर कंपनी का डिविडेंड बढ़ता ही रहा है।
दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बनने के करीब
स्टीव बाल्मर ने 1980 में माइक्रोसॉफ्ट को जॉइन किया था। उस समय वह कंपनी के 30वें एम्प्लॉई थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी में अहम योगदान दिया और 2000 में उन्हें कंपनी ने सीईओ बनाया था। इस पद पर वह 2014 बन रहे थे और बाद में सत्या नडेला कंपनी के नए सीईओ बने थे। हालांकि, बाल्मर कुछ समय तक कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल रहे थे। इसके अलावा बाल्मर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के लॉस एंजिल्स क्लिपर्स के मालिक हैं और बाल्मर ग्रुप के को-फाउंडर भी हैं। बता दें कि स्टीव बाल्मर दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बनने के बहुत करीब हैं।
ये भी पढ़ें: Ratan Tata का बर्थडे पर बड़ा ऐलान, Firstcry के सभी शेयर बेचेगी कंपनी
ये भी पढ़ें: शेयर मार्केट की पिच पर भी सचिन की शानदार बैटिंग, नौ महीने में पांच करोड़ रुपये बन गए 31.55 करोड़
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
8 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines