Albinder Dhindsa Success Story: अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa) भारत के स्टार्टअप जगत के उन दिग्गज नामों में से एक हैं, जिन्होंने देश में खरीदारी के तरीके को बदल दिया. 21 जनवरी 2026 को हुए बड़े नेतृत्व परिवर्तन के बाद, वे अब एटर्नल (Eternal) ग्रुप (जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी) के नए CEO बन गए हैं. आइये आपको बताते हैं कि अलबिंदर ढींडसा ने अपनी कामयाबी का सफर कहां से शुरू किया और आज उनकी नेटवर्थ कितनी हैं?
Zomato के दीपिंदर गोयल का इस्तीफा, Blinkit के अलबिंदर ढींडसा होंगे एटर्नल के नए CEO
कौन हैं अलबिंदर ढींडसा? (Who is Albinder Dhindsa)
अलबिंदर ढींडसा Blinkit जिसे पहले आप Grofers के नाम से जानते हैं, उसके सह-संस्थापक और CEO हैं. वे मूल रूप से पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. उन्हें भारत में ‘क्विक कॉमर्स’ (10 मिनट में डिलीवरी) का जनक माना जाता है. अब अलबिंदर पूरे एटर्नल ग्रुप के सीईओ हैं.
एजुकेशन और करियर का सफर (Albinder Dhindsa Education and career)
अलबिंदर की सफलता का सफर कड़ी मेहनत और शानदार शिक्षा पर आधारित है. उन्होंने IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.Tech) किया और उसके बाद अमेरिका की कोलंबिया बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत अमेरिका में ‘URS कॉर्पोरेशन’ में ट्रांसपोर्टेशन एनालिस्ट के रूप में की. इसके बाद उन्होंने ‘कैम्ब्रिज सिस्टमैटिक्स’ में भी काम किया.
MBA के बाद भारत लौटकर वे जोमैटो (Zomato) में ‘हेड ऑफ इंटरनेशनल ऑपरेशंस’ के रूप में शामिल हुए. यहीं से उनकी उद्यमिता (Entrepreneurship) की नींव पड़ी.
साल 2013 में उन्होंने सौरभ कुमार के साथ मिलकर ‘Grofers’ की शुरुआत की. साल 2021 में इसे ‘Blinkit’ के रूप में रीब्रांड किया गया. साल 2022 में जोमैटो ने इसे 4447 करोड़ में खरीद लिया.
नेटवर्थ और सैलरी (2026 के आंकड़ों के अनुसार) (Albinder Dhindsa Net Worth and Salary)
जनवरी 2026 की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अलबिंदर ढींडसा की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 1.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,000 करोड़ रुपये है. उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा जोमैटो में उनकी हिस्सेदारी (Equity) से आता है. हालांकि उनकी सटीक मासिक सैलरी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन ग्रुप CEO के तौर पर उनकी कुल आय जिसमें स्टॉक ऑप्शंस – ESOPs शामिल हैं करोड़ों में है.
कौन-कौन है परिवार में (Albinder Dhindsa Family)
अलबिंदर अपनी निजी जिंदगी को काफी गुप्त रखते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में कुछ मुख्य जानकारियां उपलब्ध हैं. उनकी शादी आकृति चोपड़ा (Aakriti Chopra) से हुई है. दिलचस्प बात यह है कि आकृति भी जोमैटो की सह-संस्थापक (Co-founder) रही हैं और वहां ‘चीफ पीपल ऑफिसर’ (CPO) के पद पर काम कर चुकी हैं. उनका परिवार पंजाब के पटियाला में रहता है, जहां उनके पिता और परिवार का शिक्षा पर काफी जोर रहा है.
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
12 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
13 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
14 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
16 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
17 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines