Indian Railway: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। अब रेलवे स्टेशन पर बैटरी कार सर्विस दी जाएगी। ये यात्रियों को प्लेटफॉर्म से पार्किंग और पार्किंग से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसके साथ ही ही आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कर रही हैं। यह सर्विस कम कीमत पर दी जाएगी, खासकर जम्मू और कश्मीर के कटरा शहर में बने वैष्णो देवी मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए। इससे उन्हें भारी बैग और लंबी दूरी पर चलने की परेशानी से निजात मिल सकेगी। रेलवे के इस कदम से बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दर्शन आसान हो जाएंगे।
बैटरी कार सेवा
रेलवे प्रशासन ने बैटरी कार सेवा की शुरुआत की है। इसके पहले चरण में पांच बैटरी कारें काम करेंगी। जिसके लिए यात्रियों को सिर्फ 50 रुपए में एक सवारी और 250 रुपए में पूरी बैटरी कार बुक करने का ऑप्शन मिलेगा। आपको बता दें कि वैष्णो देवी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को लंबा पैदल सफर तय करना पड़ता है। जिससे उनको काफी मुश्किल होती है। इसके बाद वह कटरा स्टेशन पर पहुंचते हैं। इस दौरान उनके पास सामान होता है, जिसको लेकर पार्किंग तक तक जाना होता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह नई सर्विस शुरू की है, जो अब श्रद्धालुओं को सफर में सुविधा और आराम देगी।
ये भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi की यात्रा केवल 1 घंटे में! श्रद्धालुओं को राहत देने का सरकार का प्लान क्या?
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए भारतीय रेल के ऐप से बैटरी कार को बुक किया जा सकता है। इसके लिए IRCTC के ऐप को खोलने पर उसमें बैटरी कार बुकिंग का ऑप्शन मिल जाएगा।
रोपवे प्रोजेक्ट का भी चल रहा काम
वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन आसान करने के लिए सरकार भी जोरों से काम कर रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। जिसके बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा। रोपवे प्रोजेक्ट के पूरा होने से 7 घंटे की चढ़ाई सिर्फ 1 घंटे में पूरी कर ली जाएगी
ये भी पढ़ें: स्पीड में ‘बुलेट की बाप’ होगी ये ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक का वीडियो
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
17 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines