हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aadhaar Card से जुड़ा एक बड़ा अपडेट, होटलों में बुकिंग पर कॉपी देना कितना सेफ?

Masked Aadhaar Card: आजकल होटल बुक करने के लिए आपके पास पहचान पत्र के तौर पर कोई भी एक आईडी का होना बहुत जरूरी होता है। बुकिंग के दौरान वो आईडी आप जमा करते हैं, लेकिन इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

Masked Aadhaar Card: आजकल आधार कार्ड के बिना कई काम मुश्किल हो गए हैं। कहीं पर जाते हैं तो पहचान के तौर पर आप आधार ही दिखाते हैं। कई बार आप होटल बुक करते हैं उसमें आधार की कॉपी मांगी जाती है। लेकिन ये कॉपी देकर आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं, जी हां, आपने सही सुना। जब लोग होटल बुक करते आधार कार्ड देना महंगा पड़ सकता है। मास्क्ड आधार कार्ड के रूप में आपके लिए इसका उपाय लेकर आए हैं।

आधार कार्ड देना कितना सेफ?

होटल में बुकिंग के वक्त पहचान के लिए कोई भी एक पहचान पत्र लिया जाता है। इस दौरान ज्यादातर लोग अपना आधार वहां पर जमा कर देते हैं। आधार कार्ड आज के दौर में हर जगह पर यूज होता है। हमारी पूरी पर्सनल डिटेल उसमें दी गई होती है। इसका डेटा चोरी होने पर कई बार धोखाधड़ी का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए हर जगह पर अपना आधार कार्ड देने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें… Aadhaar Card Update: मुफ्त में जल्दी कर लें आधार अपडेट, 2 दिन बाद देने पड़ेंगे पैसे!

जमा करें मास्क्ड आधार कार्ड

होटल में पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड जमा करने के बजाय मास्क्ड आधार कार्ड जमा करने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों ने बुकिंग के समय मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे आपका डेटा चोरी होने का खतरा नहीं रहता है। अब जान लीजिए आधार कार्ड से मास्क्ड आधार कार्ड कितना अलग होता है? आधार कार्ड में 12 डिजिट होते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड में आखिर के केवल 4 नंबर ही दिखाई देते हैं। इससे मास्क कार्ड के जरिए आपका डेटा सेफ रहता है।

कैसे करें डाउनलोड?

इस कार्ड को डाउनलोड करने के लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https:uidai.gov.in पर जाइये। इसके बाद आपको My Aadhaar ऑप्शन नजर आएगा। फिर आधार कार्ड नंबर डालें, इसके साथ ही कैप्चा कोड भी डालना होगा। इसके बाद Send OTP ऑप्शन दिखेगा। आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, ओटीपी डालकर डाउनलोड ऑप्शन सेलेक्ट करें। इसके बाद डाउनलोड मास्क्ड आधार ऑफ्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करते ही सब्मिट का ऑप्शन दिखेगा। सब्मिट करते ही मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें… Traffic Challan के नए नियम से मिलेगी बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने किया पोस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें