Bank Holidays List in March 2026: मार्च 2026 का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी भागदौड़ भरा हो सकता है, क्योंकि इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. होली, ईद-उल-फितर और राम नवमी जैसे बड़े त्योहारों के साथ इस महीने कई राज्यों में 12 से 15 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं. आइये जानते हैं कि मार्च 2026 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट दी गई है ताकि आप अपने काम समय पर निपटा सकें:
मार्च 2026 में कब-कब छुट्टियां हैं?
1 मार्च को रविवार है जो साप्ताहिक अवकाश है और इसलिए पूरे भारत में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
3 मार्च को मंगलवार के दिन होलिका दहन है और इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
4 मार्च बुधवार को धुलेंडी / होली का त्योहार है और ज्यादातर राज्यों में छुट्टी है.
8 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
14 मार्च शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार है. इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
15 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
19 मार्च गुरुवार को उगादी/गुड़ी पड़वा है, जो महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
20 मार्च शुक्रवार को ईद-उल-फितर (संभावित) है. कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर / सरहुल का त्योहार है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
22 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
26 मार्च गुरुवार को राम नवमी है. उत्तर भारत सहित कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.
28 मार्च शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है और इसीलिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
29 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती है. कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों में छुट्टी रहती है.
लॉन्ग वीकेंड्स का उठाएं फायदा (Long Weekends)
मार्च में दो बड़े लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं, जो घूमने जाने वालों के लिए बेहतरीन मौका हैं. अगर आप 2 और 5 मार्च की छुट्टी ले लें, तो शनिवार (28 फरवरी) से लेकर बुधवार (4 मार्च) तक लंबी छुट्टी मिल सकती है. 20 मार्च (शुक्रवार) को छुट्टी और 21 मार्च (शनिवार/ईद) के साथ रविवार की छुट्टी मिलकर 3 दिन का ब्रेक देती है.
Property Rules: एक ही बेटे के नाम पूरी प्रॉपर्टी लिख सकता है पिता? जानें क्या कहता है कानून
डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू
भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहें, लेकिन आपकी बैंकिंग नहीं रुकेगी. आप इन सुविधाओं का इस्तेमाल 24/7 कर सकते हैं. फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए आप Mobile Banking और Net Banking का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर कैश निकालना है तो एटीएम भी चालू रहेंगे. इसके अलावा UPI जैसे कि Google Pay/PhonePe का इस्तेमाल करके आप डिजिटल भुगतान कर सकते हैं.
बता दें कि मार्च का आखिरी हफ्ता इयरली क्लोजिंग का होता है, इसलिए कोशिश करें कि अपने टैक्स सेविंग और बैंक से जुड़े जरूरी काम 20 मार्च से पहले ही निपटा लें. छुट्टियों की अधिकता के कारण आखिरी दिनों में बैंक में भारी भीड़ हो सकती है.
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
2 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
5 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
6 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
7 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
14 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
16 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
18 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines