मनोज कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं 10 फिल्में कौनसी?

अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता और देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मनोज कुमार का निधन हो गया है। मनोज कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। उनकी कई फिल्में ऐसी रहीं, जिन्होंने कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनाए।

Manoj Kumar
विज्ञापन

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका 87 वर्ष की आयु में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। मनोज कुमार ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्हें खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस वजह से उन्हें ‘भारत कुमार’ भी कहा जाने लगा था। मनोज कुमार ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से कुछ फिल्में ऐसी रहीं जो न केवल दर्शकों को दीवाना बनाने में कामयाब हुईं बल्कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा कलेक्शन किया। आइये जानते हैं मनोज कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं 10 फिल्में कौनसी हैं।

दस नंबरी

मनोज कुमार फिल्म ‘दस नंबरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की। साल 1976 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज कुमार के अलावा हेमा मालिनी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार थे। दस नंबरी दर्शकों को बेहद पसंद आई और इसने भारत में 14.71करोड़ की कमाई की।

Advertisment

क्रांति

1981 में आई मनोज कुमार की फिल्म क्रांति लोगों को खूब पसंद आई। इसका निर्माण और निर्देशन मनोज कुमार ने खुद किया था। क्रांति में मनोज के साथ-साथ, दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और परवीन बॉबी जैसे बड़े कलाकार थे। करीब 3.1 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में 10 करोड़ की कमाई की। अगर इसके वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 16 करोड़ रुपये रहा।

रोटी, कपड़ा और मकान

मनोज कुमार की फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ 1974 में बड़े पर्दे पर आई। यह उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। इस फिल्म ने भारत में 5.25 करोड़ की कमाई की थी।

पूरब और पश्चिम

साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म पूरब और पश्चिम में मनोज कुमार के काम को जमकर सराहा गया। इस फिल्म ने भारत में 4 करोड़ 50 लाख की कमाई की थी और यह 1970 में बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मनोज कुमार ने ही इस मूवी को डायरेक्ट किया था। उनके साथ लीड रोल में सायरा बानो नजर आई थीं।

विज्ञापन

उपकार

साल 1967 में रिलीज हुई उपकार में मनोज कुमार, आशा पारेख और प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। इस फिल्म ने भारत में करीब 3.50 करोड़ की कमाई की थी।

बेईमान

मनोज कुमार की फिल्म बेईमान साल 1972 में रिलीज हुई थी। इसमें मनोज के साथ राखी गुलजार लीड रोल में थीं। बेईमान ने भारत में 3.11 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन

गुमनाम

1965 में आई फिल्म गुमनाम ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.6 करोड़ कमाए और उस समय भारत में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म में मनोज कुमार के साथ-साथ नंदा, महमूद, प्राण, हेलेन, मदन पुरी, तरुण बोस, धूमल और मनमोहन जैसे कलाकार थे।

हिमालय की गोद में

मनोज कुमार और माला सिन्हा की फिल्म हिमालय की गोद में साल 1965 में रिलीज हुई थी। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने भारत में 2.25 करोड़ कमाए थे।

विज्ञापन

नील कमल

नील कमल को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इस फिल्म में मनोज कुमार के अलावा वहीदा रहमान और राजकुमार मुख्य भूमिका में थे। मूवी ने भारत में लगभग 1.80 करोड़ की कमाई की थी।

दो बदन

साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म दो बदन में मनोज कुमार, आशा पारेख, सिमी गरेवाल और प्राण ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसका निर्देशन राज खोसला ने किया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ