Banglar Yuva Sathi Scheme 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की है कि उसकी नई स्कीम, ‘बांग्लार युवा साथी'(Banglar Yuva Sathi) , 1 अप्रैल से शुरू होगी. पहले यह स्कीम अगस्त में शुरू होने वाली थी. मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि बांग्लार युवा साथी स्कीम (Banglar Yuva Sathi scheme) के लिए एप्लीकेशन 15 फरवरी से खुलेंगे. आइये जानते हैं कि इस स्कीम के लिए कौन अप्लाई कर सकता है और इसका क्या तरीका है.
एलिजिबिलिटी
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
निवास: आवेदक पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए.
आयु सीमा: उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक कम से कम माध्यमिक (10वीं पास) होना चाहिए.
बेरोजगारी: आवेदक के पास वर्तमान में कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी नहीं होनी चाहिए.
जो छात्र पहले से कोई स्कॉलरशिप जैसे स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-स्कॉलरशिप ले रहे हैं, वे भी पात्र हैं. लेकिन अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोग इसके पात्र नहीं होंगे.
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
आवेदन के समय आपके पास ये कागजात होने चाहिए:
आधार कार्ड (पहचान और पते के लिए)
माध्यमिक (10वीं) का मार्कशीट और सर्टिफिकेट
बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (पैसे सीधे खाते में आएंगे)
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
एम्प्लॉयमेंट बैंक पंजीकरण संख्या (यदि उपलब्ध हो)
कैसे करें अप्लाई? (Application Process)
ममता बनर्जी ने इस योजना के लिए ‘कैंप मोड’ आवेदन की घोषणा की है:
स्पेशल कैंप: 15 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे.
रजिस्ट्रेशन: आप इन कैंपों में जाकर फिजिकल फॉर्म भर सकते हैं और अपने दस्तावेज जमा कर तुरंत एक्नॉलेजमेंट रसीद (Acknowledgement Receipt) प्राप्त कर सकते हैं.
ऑनलाइन विकल्प: जल्द ही इसका आधिकारिक पोर्टल wbsportsandyouth.gov.in या bsk.wb.gov.in पर भी सक्रिय होने की उम्मीद है.
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
- कैंप की तारीख: 15 फरवरी से 26 फरवरी 2026
- योजना लागू होने की तिथि: 1 अप्रैल 2026
- भत्ता मिलना शुरू होगा: अप्रैल 2026 से
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
9 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
17 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
18 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines