Holi में घर जाने की टेंशन खत्‍म, रेलवे चला रही कई स्‍पेशल ट्रेनें; UP ब‍िहार वालों को सबसे ज्‍यादा फायदा

होली के त्योहार पर घर जाने की जद्दोजहद और ट्रेनों में नो रूम (No Room) की टेंशन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा राहत भरा कदम उठाया है. भारी भीड़ को देखते हुए दर्जनों होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है.

train.jpg_07c7f8

होली के ल‍िए भारतीय रेलवे ने कई स्‍पेशल ट्रेनें चलाईं

विज्ञापन

Holi Special Trains: आप अगर अपने घर से दूर रहते हैं और इस बार होली पर अपने घर जाना चाहते हैं तो आपको 100% कंफर्म ट‍िकट की टेंशन हो रही होगी. होली द‍िवाली जैसे त्‍योहारों के दौरान रेल यात्र‍ियों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है. लेक‍िन अब आपकी इस टेंशन को भारतीय रेलवे ने दूर कर द‍िया है. रेलवे बोर्ड ने आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. ये सर्विस दिल्ली, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, चंडीगढ़ और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने में मदद करेंगी.

Bank Holiday Alert: आज 14 फरवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं? जानें सटीक जवाब

विज्ञापन

कहां से कहां तक क‍े यात्र‍ियों को फायदा

स्‍पेशल ट्रेनें चलाने के फैसले से सबसे ज्‍यादा यूपी-बिहार के लोगों को फायदा होने वाला है. मुख्य रूट्स और स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी यहां देखें

चंडीगढ़ के ल‍िए स्‍पेशल ट्रेनें
04514 स्पेशल ट्रेन: चंडीगढ़ से 26 फरवरी और 5 मार्च को रात 11:35 बजे चलेगी, अगले दिन सुबह 11:00 बजे लखनऊ से गुजरेगी और शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

विज्ञापन

04513 स्पेशल ट्रेन : गोरखपुर से 27 फरवरी और 6 मार्च को रात 10:05 बजे चलेगी, सुबह 3:00 बजे लखनऊ से गुजरेगी और दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

ब‍िहार के ल‍िए स्‍पेशल ट्रेनें
04054 स्पेशल ट्रेन: 20 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना शाम 7:50 बजे नई दिल्ली से चलेगी, सुबह 7:45 बजे ऐशबाग से गुजरेगी और रात 10:00 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी की ट्रेन, 04053 स्पेशल, 22 फरवरी से 8 मार्च तक रोजाना सुबह 12:45 बजे बरौनी से चलेगी, दोपहर 3:38 बजे ऐशबाग से गुजरेगी और सुबह 3:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

विज्ञापन

04060 स्पेशल ट्रेन: 20 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना रात 9:35 बजे नई दिल्ली से चलेगी, सुबह 9:40 बजे ऐशबाग और सुबह 10:08 बजे बादशाह नगर से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 4:00 बजे सुपौल पहुंचेगी.

04059 स्पेशल ट्रेन: 22 फरवरी से 8 मार्च तक रोजाना सुबह 7:00 बजे सुपौल से चलेगी, दोपहर 3:18 बजे बादशाह नगर, सुबह 4:40 बजे ऐशबाग से गुजरते हुए शाम 4:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

विज्ञापन

04014 स्पेशल ट्रेन : 27 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना दोपहर 3:40 बजे आनंद विहार से चलेगी, सुबह 12:50 बजे लखनऊ से गुजरते हुए अगले दिन रात 8:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी.

04013 स्पेशल ट्रेन : 28 फरवरी से 7 मार्च तक रोजाना रात 9:30 बजे लौकहा बाजार से चलेगी, शाम 5:50 बजे लखनऊ से गुजरेगी और अगले दिन सुबह 3:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

विज्ञापन

यूपी स्‍पेशल ट्रेनें

विज्ञापन

04022 स्पेशल ट्रेन : 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे नई दिल्ली से चलेगी, रात 11:00 बजे लखनऊ से गुजरेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

04021 स्पेशल ट्रेन : 21 फरवरी से 7 मार्च तक हर शनिवार सुबह 7:00 बजे गोरखपुर से चलेगी, दोपहर 1:15 बजे लखनऊ से गुजरेगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

विज्ञापन

04203 NDLS FEST SPL: 23 फरवरी और 2 मार्च को लखनऊ से सुबह 08:05 बजे चलेगी और शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी सर्विस, 04204 स्पेशल, 23 ​​फरवरी और 2 मार्च को नई दिल्ली से रात 8:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

04209 स्पेशल : 24 फरवरी से 6 मार्च के बीच वाराणसी से रोज चलेगी और रात 10:30 बजे चलेगी, सुबह 3:30 बजे लखनऊ से गुजरेगी और दोपहर 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

विज्ञापन

04210 स्पेशल: 25 फरवरी से 7 मार्च के बीच नई दिल्ली से रोज शाम 7:25 बजे चलेगी और सुबह 3:30 बजे लखनऊ से गुजरेगी और सुबह 9:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

04213 स्पेशल ट्रेन : 24 फरवरी, 26 फरवरी और 1 मार्च, 3 मार्च और 5 मार्च को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से चलेगी, रात 8:45 बजे लखनऊ से गुजरेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

विज्ञापन

04214 स्पेशल ट्रेन: 25 फरवरी, 27 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और 6 मार्च को सुबह 9:00 बजे आनंद विहार से चलेगी, शाम 6:20 बजे लखनऊ से गुजरेगी और रात 10:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

04227 स्पेशल ट्रेन: 21 फरवरी और 28 फरवरी को वाराणसी से दोपहर 2:50 बजे चलेगी, रात 8:40 बजे लखनऊ से गुजरेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

विज्ञापन

04228 स्पेशल ट्रेन: 22 फरवरी और 1 मार्च को चंडीगढ़ से सुबह 9:30 बजे चलेगी, रात 8:05 बजे लखनऊ से गुजरेगी और अगले दिन सुबह 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

04604 स्पेशल ट्रेन: 22 फरवरी, 26 फरवरी, 2 मार्च और 6 मार्च को शाम 6:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी, दोपहर 12:25 बजे लखनऊ से गुज़रेगी और शाम 7:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

विज्ञापन

04603 स्पेशल ट्रेन: 24 फरवरी, 28 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को सुबह 5:00 बजे वाराणसी से चलेगी, सुबह 10:20 बजे लखनऊ से गुजरेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी.

कब से शुरू होगी बुकिंग?
इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर शुरू हो गई है. क्‍योंक‍ि ये स्पेशल ट्रेनें हैं, इसलिए इनका किराया सामान्य ट्रेनों से थोड़ा (करीब 10-15%) अधिक हो सकता है. स्पेशल ट्रेनों में अभी सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए तत्काल के भरोसे रहने के बजाय अभी रिजर्वेशन कराना बेहतर है.

विज्ञापन

कंफर्म टिकट पाने के लिए स्मार्ट टिप्स:
Vikalp Scheme:
टिकट बुक करते समय विकल्प (Vikalp) का चुनाव जरूर करें. अगर उस ट्रेन में सीट नहीं मिली, तो रेलवे आपको उसी रूट की दूसरी स्पेशल ट्रेन में सीट दे सकता है.

कनेक्टिंग ट्रेन: यदि सीधी ट्रेन नहीं मिल रही है, तो दिल्ली से लखनऊ या कानपुर तक की ट्रेन लें और वहां से दूसरी ट्रेन या बस का सहारा लें.

विज्ञापन

Clone Trains: भारी भीड़ वाले रूट्स पर रेलवे क्लोन ट्रेनें भी चलाता है, जिनकी जानकारी स्टेशन के पूछताछ केंद्र या ऐप पर मिल जाएगी.

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ